तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी घाटाल महकमा शाखा के प्रयास से घाटाल रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राज्य के सिंचाई मंत्री डॉ. मानस रंजन भुइयां, घाटाल के महकमा शासक सुमन विश्वास, घाटाल रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव नारायण भाई, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सौम्य शंकर सारंगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस रक्तदान शिविर में कुल 50 लोगों ने रक्तदान किया। सचिव नारायण भाई ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन बाढ़ की स्थिति और गर्मी के कारण रक्त की कमी की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की ताकि रक्त की कमी की समस्या का समाधान किया जा सके।
सिंचाई मंत्री की पहल : सिंचाई मंत्री डॉ. मानस रंजन भुइयां ने कुछ लोगों को हेलमेट और पौधे वितरित किए। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

