Images (90)

पसीने से मेकअप को बचाने के लिए 5 खास टिप्स

किसी पार्टी वगैरह में शामिल होने से पहले खुद को खूबसूरत दिखने की चाह में हम मेकअप करने में घंटों समय बिता देते हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में पसीने से इसी मेकअप को बहने में मिनटों का वक्त भी नहीं लगता है। ऐसे में मेकअप को चेहरे पर ज्यादा समय तक टिकाए रखने के लिए कुछ बेहद ही आसान से स्टेप्स की मदद ली जा सकती है, जिनका उपयोग किसी भी मौसम में मेकअप को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले किया जा सकता है। मेकअप और ब्यूटी एक्सपर्ट अंशुल अग्रवाल की ओर से कुछ ऐसे ही टिप्स सुझाए गए हैं, जिनकी मदद लेकर स्वेट प्रूफ मेकअप लुक को अपनाया जा सकता है।

त्वचा को करें ठंडा : चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद आइस पैड्स या आइस रोलर्स की मदद से त्वचा को ठंडक पहुंचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे 1-2 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और पांच मिनट के लिए चेहरे को यूं ही छोड़ दें। त्वचा को ठंडक पहुंचाने से त्वचा के रोम छिद्रों को सिकुड़ने में मदद मिलेगी और इसके साथ ही त्वचा में अत्यधिक तेल का बनना भी नियंत्रित होगा।

यह भी पढ़ें:  महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं नेहा और ऋचा

टोनर का इस्तेमाल है जरूरी : अपने चेहरे के हिसाब से किसी भी टोनर का इस्तेमाल करें। जिनकी त्वचा तैलीय है, वे ऑयल फ्री टोनर का उपयोग कर सकते हैं, जिनकी त्वचा रूखी है, वे हाइड्रेटिंग टोनर को अप्लाई कर सकते हैं।

हमेशा करें प्राइमर का इस्तेमाल : त्वचा की सतह को चिकना बनाने के लिए जेल/सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर का उपयोग करना बेहद आवश्यक है। इससे चेहरे पर मेकअप अच्छे से बैठता है।

ऑयल फ्री, वॉटरप्रूफ फॉम्र्यूलेशन : ऑयली या क्रीम बेस्ड मेकअप पसीने के साथ आसानी से बह जाते हैं। इसलिए मेकअप को अधिक समय तक चेहरे पर टिकाए रखने के लिए वॉटरप्रूफ या मैट फार्मूले का ही इस्तेमाल करें।

ब्लोटिंग तकनीक : चेहरे पर मेकअप लगाने के बाद और सेटिंग स्प्रे का छिड़काव करने से पहले ब्लोटिंग पाउडर को लगाना न भूलें। अगर आपने फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इस दौरान ब्लोटिंग पेपर का भी उपयोग किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आजकल हेवी मेकअप के बजाय न्यूड या नैचुरल मेकअप ही ट्रेंड में है। ऐसे में चेहरे पर बहुत ज्यादा सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करने से बचें, लेकिन किसी पार्टी या समारोह में पसीने से मेकअप को बचाने के लिए इन आसान टिप्स को उपयोग में लाकर मेकअप को घंटों बरकरार रखा जा सकता है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बद्रीनाथ की कविता : "नारी तुम सम्मान हो"

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ट्रेंडी और स्टाइलिश तरीके से बांधें साड़ी और दिखें बोल्ड एंड ब्यूटीफुल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + four =