भारतीय वायुसेना में शामिल हुए 5 राफेल विमान

अंबाला : 5 राफेल विमान गुरुवार को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए। इस मौके पर राफेल विमानों को वाटर कैनन सेल्यूट दिया गया।साथ ही इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले मौजूद रहे। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है।

राफेल का भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को भी दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक,सांस्कृतिक, राजनीतिक,रणनीतिक साझेदार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *