Images 2022 04 26T131311.383

लुधियाना में कार के नहर में गिरने से 5 की मौत

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना जिले के झम्मट ब्रिज के पास एक कार के नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान नंगला निवासी जतिंदर सिंह (40), जगतार सिंह (45), गोपालपुर के जग्गा सिंह (35), लेहल के कुलदीप सिंह (45) और रुड़की के जगदीप सिंह (35) के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और संदीप सिंह नामक शख्स बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

भाजपा नेता ने जहर खाकर की आत्महत्या

पंजाब के मुक्तसर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा उपाध्यक्ष विशाल कामरा ने सोमवार दोपहर को अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घरेलू सहायिका ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और तुरंत उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  जयशंकर ने फ्रेडरिकसेन से हिंद-प्रशांत, अफगानिस्तान पर की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *