।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
05 दिसंबर 2025 शुक्रवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों की नया कोर्स करने की इच्छा जागृत होगी। आपकी किसी बात से आज परिवार में सदस्य नाराज हो सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को लेकर साझेदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी, तो उसके लिए आपको अपने पिताजी से बातचीत करके जाना बेहतर रहेगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। कामकाज के सिलसिले में आप कभी बाहर जा सकते हैं। व्यापार में यदि कुछ उतार-चढ़ाव लगे हुए थे, तो आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि फिर भी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई विचार करेंगे। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कामों में काफी रुचि रहेगी और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आपके पास काम अधिक रहने से आपको थकान का अनुभव होगा। आप परिवार में सदस्यों से पारिवारिक व्यापार को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज आपकी किसी बात को लकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की थी, तो वह आपके लिए अच्छे रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके जीवनसाथी पर आशीर्वाद भी भरपूर रहेगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा, लेकिन दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको समस्या दे सकता है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत भी भरपूर रहेगी। आपको काम को लेकर कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। साझेदारी में आप कोई काम थोड़ा सोच समझकर करें और छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें। आपके अधिकारी को आपके दिए गए सुझाव पसंद आएंगे। आपके पदोन्नति की बात भी कर सकते हैं। आप शेयर मार्केट में भी निवेश करने का विचार करेंगे।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपके मन में नई-नई चीजों को लेकर आकर्षण रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी भगवान की भक्ति में काफी रुचि रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको अपने पिताजी की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सेहत में लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। यदि आपको कामों में कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी समस्या दे सकती हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकते हैं। आज आप अपने कामों को लेकर किसी अजनबी से सलाह मशवरा न करें। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको काम को लेकर यात्राएं लगी रहेंगी। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। विद्यार्थियों पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ लापरवाही कर सकते हैं।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सावधानी से काम करने के लिए रहेगा। आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी जरूरत के खर्चों पर पूरा ध्यान देंगे। आप मौज-मस्ती के मूड में लगे रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपसी लड़ाई झगड़े भी दूर होंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव बनी रहेगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नए परियोजना पर काम करने की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी धन को लेकर खटपट हो सकती है। अकेले लोगों के जीवन में उनके साथी की मुलाकात होगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरे लगे और आप समय का सदुपयोग करें, क्योंकि लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
05 दिसंबर 2025 शुक्रवार
हिंदी माह पौष
तिथि प्रथम 12:55:15am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र आद्रा 03:35:55pm
योग ब्रह्म 03:19:13pm
करण बालव 02:47:41pm
करण कौलव 12:55:15am
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्य राशि धनु
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947
वाराणसी
सूर्योदय 06:30:44am
सूर्यास्त 05:06:29pm
दिन काल 10:35:45am
रात्री काल 01:24:56
चंद्रोदय 05:21:10pm
चंद्रास्त 06:28:41am
सूर्योदय
लग्न धनु 13°8′, 253°8′
सूर्य नक्षत्र मूल
चन्द्र नक्षत्र आद्रा
पद, चरण
3 ङ आद्रा 10:21:57am
4 छ आद्रा 03:35:55pm
1 के पुनर्वसु 08:50:41pm
2 को पुनर्वसु 02:06:24am
आज का दिशा शूल पश्चिम
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



