संचेतना महोत्सव, मुम्बई में 5 सर्वश्रेष्ठ, 45 श्रेष्ठ पदाधिकारियो को राष्ट्रगौरव सम्मान दिया जाएगा

मुंबई । राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा मराठा मंदिर साहित्य शाखा के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव में द्वितीय दिवस के अभिनंदन समारोह में प्रतिवर्षानुसार 5 सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारियों को आजादी के अमृत महोत्सव में सक्रिय भागीदारी के लिये समारोह के अतिथियों एवं संस्था के अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा (उज्जैन) राष्ट्रीय मुख्य संयोजक डॉ. शहबुद्दीन शेख पुणे, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव के संयोजक महासचिव डॉ. प्रभ चौधरी ने देते हुए बताया कि इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र गौरव सम्मान सर्वश्री डॉ. बालासाहेब तोरस्कर राष्ट्रीय प्रवक्ता को श्रेष्ठ पत्रकार, सुवर्णा जाधव राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष को सर्वश्रेष्ठ आयोजक, डॉ. अनसूया अग्रवाल महासमुंद छग को सर्वश्रेष्ठ संयोजक, डॉ. मुक्ता कौशिक रायपुर छग को सर्वश्रेष्ठ प्रवक्ता एवं डॉ. सुशीला पाल मुम्बई को माँ गीता देवी चौधरी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

डॉ. राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान एवं भाषा-लिपि के प्रचार-प्रसार के लिये भाषा-भूषण गौरव सम्मान से कृष्णा श्रीवास्तव, डॉ. अनिल चतुर्वेदी, डॉ. सुजाता पाटील, डॉ. प्रभा शर्मा सागर, डॉ. संगीता तिवारी, योगिता कवठेकर, डॉ. संजीवनी सांगले, माधुरी फालक, डॉ. शीला शर्मा, डॉ. ज्योति मोरे, डॉ. वर्षासिंह, डॉ. नागनाथ भेंडे, खंडू रघुनाथ मालवे, गौरवकुमार ठाकुर, जयप्रकाश मिश्रा, डॉ. विनोद दुबे, राजकुमार यादव, डॉ. सुवार्ता, नूतन मोईर, डॉ. गीतांजली वाणी, प्रिया मयेकर, डॉ. ममता झा, सुवर्णा पंवार, प्रतिभा मगर, दीपिका कटरे, डॉ. अर्चना दुबे, अशोक जाधव आदि को सम्मान पत्र अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेगे। समारोह संयोजक डॉ. वर्षा सिंह एवं दीपिका कटरे होगी। समारोह में हिन्दी-मराठी में काव्यपाठ करने वाले कवि-कवयित्री को भी सम्मानपत्र दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *