तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर नगरपालिका के 20 नंबर वार्ड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 44 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नगरपालिका के अध्यक्ष सौमेन खान, उपाध्यक्ष अनिमा साहा, समाज सेवक बरुण विकास दे, काउंसलर प्रतिमा दे, सुसमय मुखर्जी, गोलोक बिहारी माझी, समाज सेवी निर्माल्य चक्रवर्ती, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ. निर्मलेंदु दे, रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता जयंती मुखर्जी, सुमन चटर्जी और अन्य उपस्थित थे।
रक्तदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में रक्त की मांग को पूरा करने के लिए मेदिनीपुर नगरपालिका द्वारा जून महीने में विभिन्न वार्डों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है और रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 44 लोगों ने रक्तदान किया और रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भौतिक उन्नति के चरम शिखर पर भी विज्ञान आज तक रक्त का विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। रक्त का विकल्प रक्त ही है। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहना चाहिए। गर्मियों में इसकी आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। क्योंकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने लगती है। जबकि मांग बढ़ जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



