Covid

देश में कोरोना के 44 और सक्रिय मामले बढ़े

नयी दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 44 सक्रिय मामले बढ़े है। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,653 हो गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सुबह तक 220.10 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 226 नये मामले सामने आये है तथा इस संक्रमण से 179 लोग मुक्त हुए हैं, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,44,029 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है।

राहत की बात यह रही कि इस दौरान इस महामारी से देश में कोई मौत नहीं हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 0.01 प्रतिशत है।केरल में 37 सक्रिय मामले बढ़ने पर, यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,429 हो गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,55,401 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,555 पर बरकरार है। कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 17 सक्रिय मामले बढ़ने से कुल संख्या 1,324 हो गयी है।

यह भी पढ़ें:  ट्रेन में हत्या बलात्कार और लूट करने वाला पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,30,363 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,307 पर स्थिर है। महाराष्ट्र में चार सक्रिय मामले बढ़कर 172 हो गये है। इस दौरान 14 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,044 तक पहुंच गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,48,417 है। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के छह सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 74 हो गयी है।

इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 35,56,292 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 38,049 पर बरकरार है। बिहार में एक सक्रिय मामला बढ़ने से इसकी कुल संख्या बढ़कर 24 हो गयी है। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 839062 तक है और मृतकों का आंकड़ा 12302 है।

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 22 सक्रिय मामले है और इसी अवधि में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या पहले से बढ़कर 474610 तक पहुंच गयी है। मृतकों की संख्या 4785 पर स्थिर है। इसके अलावा गुजरात, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दो-दो सक्रिय मामले तथा आंध्र प्रदेश, चंड़ीगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल में करोना के एक-एक सक्रिय मामले सामने आये।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  भारत में 18 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  नेपाल में नयी सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *