कूचबिहार। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के बागुरहाट ब्रिज इलाके में एसटीएफ ने एक खुफिया अभियान चलाया, जिसमें 354 किलो गांजा बरामद किया गया।
सूत्रों के अनुसार, मूकबीर से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने एक पिकअप वैन की तलाशी ली और उसमें 37 कार्टूनों में पैक किया गया गांजा बरामद किया।
गांजा को आक्राहट इलाका से चिलाखालर की ओर ले जाया जा रहा था, तभी एसटीएफ के हाथ यह बड़ी कामयाबी लगी।
पिकअप वैन के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया, जो मरूगंज इलाके का निवासी है और उसका नाम रिको हुसैन बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद किए गए गांजे का बाजार मूल्य 10 लाख रुपये से भी अधिक है।
एसटीएफ की यह कार्रवाई कुचबिहार में नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इस अवैध कारोबार में और कौन लोग शामिल हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

