IMG 20251126 WA0028

श्री गुरु तेगबहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस

“मानवता के अधिकारों का प्रतीक है गुरु तेगबहादुर जी का बलिदान”

नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा श्री गुरु तेगबहादुर सिंह जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर संस्थान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संत नारायण प्रकाश सिंह जी द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। संस्थान की म्यूजिक सोसाइटी अंतरध्वनि के छात्रों द्वारा शबद गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नन्द किशोर गर्ग, अध्यक्ष विनीत कुमार लोहिया, महासचिव टी.आर. गर्ग, सह-सचिव मोहन गर्ग व रजनीश गुप्ता सहित रविंदर कौर रंधावा, निदेशक, गुरु तेगबहादुर संस्थान, बी.एल. महाजन आदि उपस्थित थे।

रविंदर कौर रंधावा ने गुरु तेगबहादुर जी के सर्वोच्च योगदान को बताया। संत नारायण प्रकाश सिंह जी ने कहा कि गुरु तेगबहादुर जी ने किसी भी अन्याय की स्थिति में मानवता के अधिकार दिलवाने के लिए अपना बलिदान दिया।

इस वर्ष भारत के संविधान के 76वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में संविधान दिवस भी मनाया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारी, ट्रस्टी, गणमान्य अतिथि, शिक्षक व छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 2 =