प्रतीकात्मक फोटो, साभार : गूगल

कोलकाता : बंगाल में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू बंद का उल्लंघन करने के मामले में करीब 34,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में बंद का उल्लंघन करने के मामले में विभिन्न प्रावधानों के तहत 33,997 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिन्हा ने कहा कि यह दर्शाता है कि बंद के संबंध में कड़ाई से निगरानी रखी जा रही है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को रात आठ बजकर 30 मिनट तक कोलकाता में कुल 859 लोगों को बंद का उल्लंघन करने, मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा सिन्हा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 8,933 नमूनों की जांच की जा चुकी है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के कुल 503 मामले हैं। वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार यहां कोविड-19 के 514 मामले हैं।

 

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one + 12 =