31 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचाग।।
शुक्रवार 31 दिसंबर 2021

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) 
सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। पराक्रम वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें। भाग्य का साथ मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।

कन्या : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

।।आज का पंचांग।।

दिनांक – 31 दिसम्बर 2021
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर
मास – पौस (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष मास)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी सुबह 10:39 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात जेष्ठा
योग – शूल शाम 06:01 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल – सुबह 11:20 से दोपहर 12:42 तक
सूर्योदय – 07:16
सूर्यास्त – 18:06
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत, त्रयोदशी क्षय तिथि

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *