चाय बागान के नाले में मिले तेंदुए के 3 नवजात शावक

जलपाईगुड़ी। चाय बागान के नाले में तेंदुए के 3 शावक पाये गए। शनिवार की सुबह मेटेली ब्लॉक के किलकोट चाय बागान के सेक्शन 10 के नाले में शावकों को देखा गया। काम करने के लिए जाते समय बाग़ान के कर्मचारियों के ध्यान में यह मामला आया। खबर लगते ही इलाके में काफी लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे।

वनकर्मी आए और शावकों को बगीचे में छोड़ गए। साथ ही आम जनता पर भी वनकर्मी नजर रख रहे हैं ताकि वह तेंदुए के शावक के सामने न आ सके। वनकर्मियों का अनुमान है कि मादा तेंदुआ अभी भी भोजन की तलाश में बगीचे के आसपास है। शाम के बाद शावकों को उनकी मां वहां से सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगी।

हालांकि वनकर्मियों को लग रहा है कि अगर शावकों को फिलहाल वहां से हटाया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। खुनिया स्क्वॉड के रेंजर सजल कुमार दे ने कहा कि शावकों को मौके पर ही छोड़ दिया गया है। शाम के बाद उनकी माँ आएगी और उन्हें ले जाएगी।  उन्होंने लोगों से चाय बागान की सड़कों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की।

खाली इलाके की सफाई के दौरान 10 फूट का अजगर बरामद

सिलीगुड़ी। फूलबाड़ी इलाके से एक बार फिर विशाल अजगर को रेस्क्यू किया गया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सिलीगुड़ी शहर से कटे फूलबाड़ी के न्यू मार्केट एरिया में एक सुनसान जगह की सफाई की जा रही थी। तभी मजदूरों की नजर उस विशाल अजगर पर पड़ी। लोग डर के मारे भागने लगे। इस बीच सांप को देखने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

उस समय सांप खुद को बचाने के लिए एक जालीदार स्लैब के नीचे छिप गया। इस खबर की जानकारी डाबग्राम रेंज वन कर्मियों को दी गई। अंत में डाबग्राम रेंज के वन कर्मियों ने आकर सांप को सकुशल बचा लिया। बरामद अजगर की लंबाई करीब 10 फीट है। बचावकर्मियों ने कहा कि वन रेंजर के निर्देशानुसार सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *