कोरोना : 3.45 लाख से ज्यादा मौतें, 54.28 लाख संक्रमित, जापान में आपातकाल खत्म

वाशिंगटन : चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 3,45,375 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 54,28,605 लोग संक्रमित हैं। जबकि 21,80,016 लोग ठीक भी हुए हैं। इस बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना वायरस के कारण लागू आपातकाल सोमवार को तोक्यो और चार अन्य हिस्सों से समाप्त कर दिया।

इसके साथ ही जापान में लागू राष्ट्रव्यापी पाबंदियां समाप्त हो गईं। सरकार द्वारा गठित एक पैनल के विशेषज्ञों ने तोक्यो, पड़ोसी प्रांतों कानगावा, चिबा और सैतामा तथा देश के उत्तरी भाग मे स्थित होकाईदो से आपातकाल हटाने को मंजूरी दे दी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पेनेन्ग सोने की खान में 164 संक्रमित मिलने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। यह दुनिया की सबसे गहरी सोने की खान है, जिसकी गहराई करीब 4 किलोमीटर है।

अमेरिका ने ब्राजील पर लगाया यात्रा प्रतिबंध 

कोरोना महामारी से बेहद प्रभावित ब्राजील से अमेरिका आने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर व्हाइट हाउस ने प्रतिबंध लगा दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केयलेग मैकेननी ने एक बयान में कहा कि यह प्रतिबंध विदेशी नागरिकों पर लागू होता है, जो 14 दिन तक ब्राजील में रहने के बाद अमेरिका की यात्रा करना चाहते हैं। मैकेननी ने कहा कि यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ‘देश की रक्षा के लिए’ उठाया गया कदम है। ट्रंप पहले ही ब्रिटेन, यूरोप, चीन और आयरलैंड पर यात्रा प्रतिबंध लगा चुके हैं। ये सभी कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित देश हैं।

 

देश संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका 1677819 345482 98035
स्पेन 235823 150376 28773
इटली 229858 140479 32785
जर्मनी 180328 161875 8367
फ्रांस 144921 64617 28367
ब्रिटेन 259559 प्रा.न. 36793
रूस 353427 118798 3633
ईरान 135701 57721 7417
ब्राजील 365213 149911 22746
बेल्जियम 57324 15297 9312
कुल  5428605 2180016 345375

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *