Horo

29 जनवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
29 जनवरी 2025 बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप आनंदमय दिन व्यतीत करेंगे। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर रहेगा। आपके अधिकारी आपके कामों से खुश रहेंगे। आपको कोई आकस्मिक उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी कोई सौदा यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह पक्का हो सकती हैं। आप अपने व्यापार को बेहतर करने के लिए कुछ नए उपकरणों को भी शामिल करेंगे। आपकी वाणी व व्यवहार से आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी की आपको कोई बात बुरी लग सकती है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी आंखों व कान खुले रखने होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप काफी व्यस्त रहेंगे। संतान के आजीविका को लेकर आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी विरोधी के सामने कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी दूसरी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। आप कुछ नया करने की आदत के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा की भी तैयारी कर सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप खान-पान पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपकी कोई शारीरिक समस्या खत्म हो सकती है। आपको अपने वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपने घर के कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें:  सोमवार को इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अच्छा लाभ मिलने से विरोधी भी सतर्क रहेंगे। आप अपने व्यापार में योजनाओं को लेकर यदि परेशान थे, तो वह आपको बेहतर लाभ देगी। आप किसी जायदाद में निवेश कर सकते हैं, जो लोग ऑनलाइन काम कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है और कोई काम पूरा होने में कुछ समस्या अवश्य आएगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाए। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके किसी से संबंधो में यदि दिक्कत आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको बड़े लाभ के लिए योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आपकी आय के रास्ते बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई आकस्मिक उपहार दे सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे, लेकिन नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आपके उच्चाधिकारी को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे।

यह भी पढ़ें:  15 अप्रैल 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई बड़ा निवेश संबंधित विचार लेकर आ सकता है। आपने यदि कोई जोखिम उठाया, तो उससे नुकसान हो सकता है। कोई नया काम आप सोच समझ कर करें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कामों के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको यदि कोई पुरानी तनाव चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप उसके लिए आगे आएंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों को आप यदि कोई सलाह देंगे, तो उसपर अमल अवश्य करेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। साझेदारी में भी आपने कोई काम किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपसी प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई तनाव थी, तो वह भी दूर होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
29 जनवरी 2025 बुधवार
हिंदी माह माघ

तिथि अमावस्या 06:04:54pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र उत्तराषाढा 08:19:31am
योग सिद्वि 09:20:26pm
करण नाग 06:04:54pm
करण किन्स्तुघ्न 05:10:01am
चन्द्र राशि मकर
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

यह भी पढ़ें:  29 जुलाई : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

वाराणसी
सूर्योदय 07:09:11am
सूर्यास्त 06:11:13pm
दिन काल 11:02:02am
रात्री काल 12:57:37pm
चंद्रास्त 06:05:47 pm
चंद्रोदय 06:36:07am
सूर्योदय
लग्न मकर 15°11′, 285°11′
सूर्य नक्षत्र श्रवण
चन्द्र नक्षत्र उत्तराषाढा

पद, चरण
जी उत्तराषाढा 08:19:31am
खी श्रवण 02:05:28pm
खू श्रवण 07:49:50pm
खे श्रवण 01:32:45am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *