29 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
29 अप्रैल 2025 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि कोई बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। आपको कोई दूसरे काम से भी आय होने की संभावना है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यापार में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें कुछ नई समस्याएं आ सकती हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके करीबी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। आप अपने खान-पान में सात्विक भोजन ले। अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को पूरा करने में भी समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने कनिष्ठ से मदद ले सकते हैं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी का प्रस्ताव आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दोस्तों के साथ भोज आदि करने की योजना बना सकते हैं। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आने की संभावना है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके मन में ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर जिद और अहंकार नहीं दिखाना है। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई काम सौंपा जाएगा, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। व्यापार में आपकी कोई सौदा पक्का होते-होते अटक सकती है, जो आपकी तनाव को बढ़ाएगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके कामों से कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। पुण्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी को यदि धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा।आपको परिवार में किसी सदस्य के आजीविका को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या उभरने से आपको भागदौड़ रहेगी। आप किसी काम को लेकर उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में ना पड़े।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान बनाएंगे और अपनी जिम्मेदारियां को भी समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जमीन जायदाद में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
29 अप्रैल 2025 मंगलवार
हिंदी माह वैशाख

तिथि द्वितीया 05:30:36pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र कृत्तिका 06:46:09pm
योग सौभाग्य 03:52:35pm
करण बालव 07:18:33am
करण कौलव 05:30:36pm
करण तैतुल 03:47:50am
चन्द्र राशि वृषभ
सूर्य राशि मेष
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:19:59 am
सूर्यास्त 06:24:43pm
दिन काल 01:04:44 pm
रात्री काल 10:54:27am
चंद्रोदय 06:06:43am
चंद्रास्त 08:29:15pm
सूर्योदय
लग्न मेष 14°43′, 14°43′
सूर्य नक्षत्र भरणी
चन्द्र नक्षत्र कृत्तिका

पद, चरण
ई कृत्तिका 08:09:26am
उ कृत्तिका 01:27:12pm
ए कृत्तिका 07:46:09pm
ओ रोहिणी 12:06:26am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =