Horo

28 January : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
28 जनवरी 2022 शुक्रवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। सेहत प्रातःकाल में कुछ नरम जैसी रहेगी कमर दर्द पेट संबंधित व्याधि कुछ समय के लिये असहज बनायेगीं लेकिन कार्य भार के आगे इनको नजरअंदाज करना पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में मध्यान से पहले लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन तुरंत लाभ ना होकर मध्यान पश्चात इसके अनुकूल परिणाम मिलने लगेंगे। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं खास कर जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि में हानि की संभावना है। पारिवारिक आवश्यकताओ को नजर अंदाज न करें अन्यथा घर मे कोहराम मच सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लगभग सामान्य ही रहेगा आध्यात्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे किसी से धर्म को लेकर वाद विवाद हो सकता है यहाँ विवेक का परिचय दें आप के लिये ही हितकर रहेगा। आज आप घुमा फिराकर बोलने की जगह स्पष्ट बात करना पसंद करेंगे जिस कारण किसी प्रेमीजन से संबंधों में खटास आ सकती है। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक लाभ पाने के लिये मेहनत में कमी नही लाएंगे भागीदारी के कार्यो की धीमी गति रहेगी नौकरी व्यवसाय
में चाहकर भी किसी अन्य के लचर व्यवहार के कारण फुर्ती से काम नही कर पाएंगे। जिस कारण धन लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी धन लाभ होगा अवश्य लेकिन व्यर्थ के कार्यो में खर्च होने पर संतुष्टि नही देगा। घरेलू मामलों में कम दिलचस्पी लेंगे लेकिन बाहरी लोगो को देख मन मे ईर्ष्या का भाव आएगा। दाम्पत्य में एक दूसरे की कमियां निकालेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष समय उठापटक में बीतेगा। सुख प्राप्ति की इच्छा प्रबल रहेगी लेकिन आपके पूर्व में किये व्यवहार से शत्रु वृद्धि होने एवं दिन भर आर्थिक कारणों से तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। कार्य व्यवसाय में बनते कार्यो में रुकावट आएगी अथवा मेहनत का उचित फल नही मिलने से मन मे दुख होगा। धन की आमद के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन आज किसी की सहायता लेना अहम को ठेस पहुचाने जैसा लगेगा, परिणाम स्वरूप अल्प आय से संतोष करना पड़ेगा। धन के कारण संतान संबंधित उत्तरदायित्व की पूर्ति ना होने से मतभेद भी हो सकते हैं। घर का वातावरण भी प्रतिकूल रहेगा जीवन साथी को खुश नही कर पाएंगे। ननिहाल पक्ष से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। व्यावसायिक कारणों से यात्रा हो सकती है इसमे लाभ और खर्च बराबर ही रहेंगे। आंखों में जलन मूत्र संबंधित समस्या हो सकती है। आवश्यक कार्य दिन रहते कर ले कल से लाभ की सम्भवना न्यून रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी सामान्य से उत्तम रहेगा आज आपका मिलनसार व्यवहार अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ दिलाएगा। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद दिन भर लगी रहेगी लेकिन मन मे अनजाना भय भी बना रहेगा जिस वजह से आर्थिक मामलों में जल्दी से निर्णय नही ले पाएंगे धन की आमद आज किसी न किसी मार्ग से अकस्मात होगी। मध्यान के समय सार्वजनिक क्षेत्र पर किसी उच्च प्रतिष्ठित व्यक्ति से अहम को लेकर तकरार हो सकती है। आज पैतृक व्यवसाय में किसी के दखल देने से कुछ समय के लिये मानसिक रूप से चिड़चिड़ा पन आएगा इस समय मौन रहने का प्रयास करें अन्यथा स्वयं की हानि कर लेंगे। घर का वातावरण भी जिद बहस और कार्य कलापो में नुक्स निकालने पर थोड़ी देर के लिये अशांत होगा स्वतः ठीक भी हो जाएगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पर्यटक यात्रा की योजना बनेगी व्यावसायिक यात्रा में धन लाभ हो सकता है।परिजन की पुरानी बीमारी परेशानी बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें:  तृणमूल अपने पर्चे बांटने के लिए गोवा के लोगों को ढूंढ नहीं पा रही है : भाजपा

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में सोची हुई योजनाएं बनती नजर आएंगी परन्तु मध्यान आते आते कार्यो में विघ्न आने लगेंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अथवा धन सम्बंधित आयोजन प्रातः काल में करना ठीक रहेगा सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद धन लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। सरकार विरुद्ध कार्य सट्टा लाटरी आदि से अकस्मात धन लाभ होने की सम्भवना है।परिजनों की बनायी योजना आपके कारण बिगड़ने से कलह की स्थिति बनेगी भाई बंधुओ में भी मनमुटाव हो सकता है। माता से स्नेह बना रहेगा। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये कम समय और परिश्रम में अधिक लाभ दिला सकता है लेकिन किसी भी कार्य एवं व्यवसाय में आपकी कार्य शैली अत्यंत धीमी रहने के कारण इसका पूरा लाभ उठा पाना संदिग्ध हो सकता है। आर्थिक लाभ के नए मार्ग स्वतः ही खुलेंगे फिर भी आज असंतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यो की और आकर्षित करेगी इससे बचकर रहे अन्यथा निकट भविष्य में मान हानि हो सकती है आज भी व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। घर का माहौल स्वार्थ पूर्ण रहेगा बच्चे और बड़े भी कामना पूर्ति के लिये जिद पर अड़ परेशानी में डालेंगे। कुटुम्बिक सुख आज कम ही मिलेगा जरासी बात पर किसी से तनातनी हो सकती है। आस पड़ोसी ईर्ष्या में हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। संध्या के समय वाहन सावधानी से चलाए किसी अन्य की गलती आपको भारी पड़ सकती है। गले, छाती अथवा जननेन्द्रिय में संक्रमण होने की संभावना है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपका व्यवहार अन्य लोगो को अत्यंत लापरवाह दिखेगा आप परिस्थिति अनुसार ही कार्य करेंगे लेकिन घर के सदस्य किसी न किसी बात को लेकर छींटाकशी करते ही रहेंगे। मध्यान के समय किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर मन मे असमंजस की स्थिति बनेगी हानि के डर से आज जोखिम वाले कार्य करने से कतराएंगे। आज आय-व्यय में संतुलन नहीं बन पाएगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे। मन की खींज किसी पर उतारने से विवाद हो सकता है। मध्यान के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। संध्या बाद परिजनों का स्नेह भी बुरा लगेगा। अधिक भागदौड़ से कमर दर्द थकान अनुभव होगी। विपरीत लिंगीय संबंधों में सतर्कता बरते धोखा या अपमान हो सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको मनचाहा सुख मिलने से मानसिक संतोष होगा लेकिन इसके लिये इंतजार करना ही आज भारी पड़ेगा। पराक्रम बढ़ा रहेगा अपने आगे जल्दी से किसी की चलने नही देंगे, जिससे घर एवं कार्य क्षेत्र पर भी कुछ समय के लिये बहसबाजी हो सकती है। सेहत में थोडी बहुत नरमी रहेगी फिर भी कार्य मे बाधक नही बनने देंगे। नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय बनाने का अवसर मिलेगा, लेकिन गलत मार्ग होने के कारण मन मे भय भी बना रहेगा। व्यवसायी वर्ग पैतृक कार्यो में निवेश कर सकते है शीघ्र ही लाभ मिलेगा। आज आप गृहस्थ के साथ ही बाहरी संबंधों को अच्छी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे, लेकिन फिर भी किसी ना किसी की नाराजगी देखनी ही पड़ेगी। यात्रा में सामान की सुरक्षा निश्चित करें चोरी होने का भय है।

यह भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव 2024: अब 27 एप्स और आईटीसी सिस्टम से नजर रख 100 मिनट में कार्रवाई होगी- कैंडिडेट को धनबल बाहुबल का इस्तेमाल भारी पड़ेगा

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी प्रतिकूलता से भरा रहेगा। आज आपका स्वभाव रहस्यमय रहेगा लोगो के मन की बात मीठा बोलकर जान लेंगे लेकिन अपने मन का भेद किसी से नही बताएंगे आज आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा धन लाभ मेहनत के अनुसार ही होगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है खास कर महिलाए अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। संध्या के समय घर मे मेहमान आएंगे आज आप आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी। रक्त पित्त विकार से परेशानी होगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके व्यवहार एवं परोस्थितियो में काफी बदलाव आएगा। आपके व्यक्तित्त्व में विकास होगा सार्वजिनक क्षेत्र पर आपकी छवि सुधरेगी लेकिन अपनी बातों का अन्य लोगो पर प्रभाव डालने में असफल रहेंगे कुछ लोगो की नजर मे आप क्रोधी झगड़ालू जैसे भी दिखेंगे। काम काज को लेकर आज असमंजस की स्थिति रहेगी बाजार में व्यवसाय ठीक ठाक होने पर भी आपको धन लाभ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा संध्या के आस पास आवश्यकता अनुसार हो भी जाएगा लेकिन आज दिन भर व्यर्थ के व्यवहारों पर खर्च अधिक रहने के कारण संतोष नही होगा। जोखिम वाले कार्यो में निवेश ना करें हानि ही होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा लेकिन आपका असंतोषी व्यवहार किसी न किसी से व्यर्थ में उलझायेगा। नेत्र रोग, चोट घाव लगने की संभावना है सतर्क रहें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। दिन के आरम्भ में आलसी रहेंगे लेकिन मध्यान बाद व्यापार में गति आने से आर्थिक समस्या में कमी आएगी। लेकिन लटके हुए सरकारी कार्य आज किसी भी हालत में पूरे नही होंगे जिससे धन के साथ समय भी खराब होगा। व्यवसाय में पूँजी निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है लेकिन तुरंत लाभ की आशा ना रखें भविष्य में अवश्य ही दुगना होकर मिलेगा। नौकरी वालो के बेहतर कार्य से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे फिर भी कामनापूर्ति में व्यवधान डालेंगे। गृहस्थ में पारिवारिक सदस्यों से प्रेम बढ़ेगा माता का विशेष सुख सहयोग मिलेगा। किसी बुजुर्ग से आकस्मिक लाभ होगा। भूमि वाहन सुख आज उत्तम रहेंगे इनके रखरखाव पर खर्च भी करना पड़ेगा। आरोग्य बना रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे फिर भी ठंडी वस्तुओ से परहेज करें जुखाम खांसी तुरंत हो सकती है। दिन के आरम्भ में परिजनों की आपके हित में कही बाते मन को चुभ सकती है लेकिन आज किसी भी बात की ज्यादा देर परवाह नही करेंगे आप सुनेंगे सबकी करेंगे मन की। दोपहर तक इंतजार करने के बाद व्यापार में लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा भी आज लाभदायक रहेगी। घर में आज शांति का वातावरण रहेगा लेकिन भाई बंधुओ में व्यवसाय अथवा अन्य कारण से आपस में ठन सकती है। रात्रि के समय गैस अथवा कब्ज की शिकायत रह सकती है। संध्या के समय सुखोपभोग के लिये बाहर घूमने का मन बनेगा।

यह भी पढ़ें:  "समन्वय वाणी अथाई समूह का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न"

।।आज का पंचांग।।
28 जनवरी 2022 शुक्रवार

सूर्योदय : 07.12 am
सूर्यास्त : 06.07 pm
सूर्य राशि –: मकर
चन्द्रोदय :– 03.05 am
चंद्रास्त –: 02.06 pm
चन्द्र राशि : वृश्चिक 5.07 am तक, बाद में धनु
विक्रम सम्वत : विक्रम संवत 2078
महीना : माघ –11
पक्ष : कृष्ण — 11
तिथि : एकादशी 11.36 pm तक, बाद में द्वादशी
नक्षत्र :अनुराधा 7.10 am तक, बाद में ज्येष्ठा
योग : वृद्धि — 1.04 am तक, बाद में ध्रुव –9.40 pm तक, बाद में व्याघात
करण : विष्टि 2.16 am तक, बाद में बव 12.58 pm तक, बाद में बालव 11.36 pm तक, बाद में कौलव
राहु काल :11.15 – 12.15 PM
कुलिक काल : 8.30 – 10.30 AM
यमगण्ड : 3.30 – 4.30 PM
अभिजीत मुहूर्त :12:17 PM – 01:01 PM
दुर्मुहूर्त — : 09:23 AM – 10:06 AM, 01:01 PM – 01:45 PM
दिशा शूल – पश्चिमदिशा

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पं. मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + seven =