Horo

28 फरवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
28 फरवरी 2025 शुक्रवार

मेष : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन रहने वाला है।

वृषभ : वृषभ राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। वाणी को नियंत्रित रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन : मिथुन राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी, परंतु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विदेश में नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क : कर्क राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

सिंह : सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्म संयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें तथा बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अपनों का साथ मिलेगा।

कन्या : कन्या राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भाई-बहन के रिश्तों में सुधार होगा। व्यक्तिगत मामलों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  शेक्सपियर सारणी शूटआउट में पहली गिरफ्तारी, मुख्य शूटर अब भी फरार, तलाश जारी

तुला : तुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से तरक्की के मार्ग खुलेंगे। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्य के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार संभव है। धन लाभ के संकेत हैं।

धनु : धनु राशि वाले आज आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में भी शांति बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

मकर : मकर राशि के जातक आज अपनी भावनाओं को दबा के रखें। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, परंतु सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ : कुंभ राशि वालों का आज पारिवारिक मामलों के कारण मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। संतान का साथ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी।

मीन : मीन राशि वालों का आज मन संयत रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:  28 जुलाई 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
28 फरवरी 2025 शुक्रवार
हिंदी माह फाल्गुन

तिथि प्रथम 03:15:48am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र शतभिष 01:39:29pm
योग सिद्ध 08:06:36pm
करण किन्स्तुघ्न 04:46:30pm
करण बव 03:15:48am
चन्द्र राशि कुम्भ till 04:56:59am
चन्द्र राशि मीन from 05:56:59am
सूर्य राशि कुम्भ
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 06:50:36am
सूर्यास्त 06:28:29pm
दिन काल 11:37:53 am
रात्री काल 12:21:15pm
चंद्रास्त 06:57:47 pm
चंद्रोदय 06:17:32am
सूर्योदय
लग्न कुम्भ 15°30′ , 315°30′
सूर्य नक्षत्र शतभिष
चन्द्र नक्षत्र शतभिष

पद, चरण
सी शतभिष 08:12:01am
सू शतभिष 01:39:29pm
से पूर्वभाद्रपदा 07:06:02pm
सो पूर्वभाद्रपदा 12:31:49am
दा पूर्वभाद्रपदा 05:56:59am
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  26 अप्रैल 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *