Horo

28 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
28 दिसंबर 2024, शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने कामों में अपनी चलाई, तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई काम बिगड़ने से थोड़ी समस्याएं आ सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ व्यवधान महसूस करेंगे, जिसके लिए आप अपने उच्चाधिकारी से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स तैयारी भी कर सकते हैं।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में यदि अपने सहयोगियों से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी सदस्य को अवकाश मिलने से कोई आकस्मिक भोज का आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान करने के लिए रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं आसपास घूमने जाने का विचार कर सकते हैं। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात छुपाकर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढाएं, क्योंकि उसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपकी सोचसमझ से काम पूरे होंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके सरकारी नौकरी के प्रयास भी बेहतर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे, जिससे सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न भी हो सकती है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

यह भी पढ़ें:  27 जनवरी 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर आपकी कुछ समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको कोई टेंशन बनी रहेगी, जिसके लिए आप कुछ टेस्ट भी करवा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं के पूरा करने में भी समस्या आएगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने माता-पिता की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव अवश्य आएगा, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की खरीदारी आसानी से कर पाएंगे। आप यदि किसी से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उनमें समस्याएं आएंगी। आपका आलस्य आपको समस्या देगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई से ध्यान हटने से उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिसे आप अपने व्यवसाय को भी आगे तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके पिताजी आपको कोई नया काम करने की सलाह दे सकते हैं। नौकरी में आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें किसी सहयोगी के साथ जाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  पृथ्वीपुर महाविद्यालय का हुआ औचक निरीक्षण

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको व्यापार में आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। भाई-बहनों से यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है, तो उसमें आप अपने बड़े सदस्यों से सलाह अवश्य करें। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं को लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी विशेष से कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको किसी कानूनी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपको निराश हो सकती है। किसी जायदाद में आप बहुत ही सोच समझकर निवेश करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने के संकेत हैं आपको अपने किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। राजनीति में कदम बढ़ाना आपके लिए कुछ नई समस्याएं खड़ी कर सकता है, इसलिए आप किसी के कहने ने में आकर कोई कदम ना उठाएं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
28 दिसंबर 2024, शनिवार
हिंदी माह पौष

तिथि त्रयोदशी 03:32:04am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र अनुराधा 10:12:19pm
योग शूल 10:22:14pm
करण गर 03:03:47pm
करण वणिज 03:32:04am
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि धनु
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

यह भी पढ़ें:  पूरे विश्व में कोरोना के मामले 20.2 करोड़ से ज्यादा

वाराणसी
सूर्योदय 07:08:14am
सूर्यास्त 05:49:13pm
चंद्रास्त 03:28:05 pm
चंद्रोदय 05:37:40am
सूर्योदय
लग्न धनु 12°36′, 252°36′
सूर्य नक्षत्र मूल
चन्द्र नक्षत्र अनुराधा

पद, चरण
नी अनुराधा 09:24:28am
नू अनुराधा 03:49:31pm
ने अनुराधा 10:12:19pm
नो ज्येष्ठा 04:32:52am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 17 =