Pictures of the grand Jagannath temple built in Digha have fascinated the mind, CM Mamata Banerjee will inaugurate it

बंगाल में 6 महीने में आए 27 लाख विदेशी पर्यटक, पर्यटन मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

कोलकाता। दीघा से लेकर दार्जिलिंग तक पश्चिम बंगाल में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 6 महीनों में 27 लाख विदेशी पर्यटक बंगाल आए हैं।

यह जानकारी पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने विधानसभा सत्र के पहले भाग में एक सवाल के जवाब में दी।

पर्यटन मंत्री ने विधानसभा में कहा कि पश्चिम बंगाल में विदेशी पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर यूरोप और अमेरिका से आए पर्यटक शामिल हैं।

बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है।

इस संबंध में आंकड़ों का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले छह महीने में राज्य में कुल 27 लाख 11 हजार 708 विदेशी पर्यटक आए हैं। इनमें बांग्लादेशी पर्यटकों की संख्या एक लाख 80 हजार है।

मंत्री ने दावा किया कि पहले की तुलना में राज्य में बांग्लादेशी पर्यटकों का आगमन कम हुआ है, जबकि दूसरे देशों पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2011 में सत्ता में आने के बाद से ही राज्य में पर्यटन पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने सिर्फ दीघा, मंदारमणि, सुंदरवन या सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग ही नहीं, बल्कि जिला आधारित पर्यटन पर भी जोर दिया है।

ममता बनर्जी की पहल पर प्रत्येक जिले में विश्व पर्यटन दिवस भी मनाया जाता है। जानकारों का मानना है कि लगातार की जा रही पहल के परिणामस्वरूप राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =