ढाका। बांग्लादेश में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि क्षमता से अधिक भरी हुई एक स्पीड नौका बालू से लदे एक पोत से टकराने के बाद पलट गई। इस घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं। पुलिस के अनुसार, यह नौका कथित रूप से अनुभवहीन नाबालिक लड़का चला रहा था। यह हादसा सोमवार सुबह बांग्लाबाजार फेरी घाट पर हुआ जब क्षमता से अधिक भरी स्पीड नौका की पोत से टक्कर हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने 26 शवों को निकाला है और पांच लोगों को जीवित बचाया है, लेकिन स्पीड नौका की कई सवारियों के लापता होने की आशंका है, इसलिए खोज अभियान जारी है।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।