26 मई : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
26 मई 2022 गुरूवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल परिस्थितयां लाएगा। आज आपके व्यवहार में उग्रता रहेगी जिससे घर बाहर का वातावरण अशान्त होगा। वाणी की संयमित रखे अन्यथा मान हानि की प्रबल सम्भावनाये है। कार्यो में विलम्ब होगा सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नीरसता रहेगी। धन को आवश्यक काम से ही खर्च करें। कार्यो में जोखिम ना लें। शरीर मे दर्द की समस्या हो सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घरेलु अथवा सामाजिक कार्यो के कारण आज कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज धन की आमद कामचलाऊ हो जायेगी लेकिन आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण संध्या के आसपास सेहत भी ख़राब हो सकती है सावधान रहें। आज कोई बड़ा निर्णय सोच समझ कर ही लें। दुर्व्यसनों से बचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का आधा भाग आपके लिए संतोषजनक तथा आधा भाग विषम फलदायक रहेगा। अकस्मात पारिवारिक कलह होने से आज मन ग्लानि से भरा रहेगा। संतानों का उद्दण्ड व्यवहार भी व्यथित करेगा। कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहने से अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आवेश से बचें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। सेहत में थोड़ी गिरावट आने से अशान्त रहेंगे। धैर्य से दिन बिताएं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन माध्यम फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। धन की उगाही के कारण विवाद हो भी सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी की कटुता के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। यथा संभव यात्रा से बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। जोड़ो सम्बंधित परेशानी होने की सम्भावना है। परेशानियों मे भी प्रसन्न रहने के अवसर खोज ही लेंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी आपको प्रतिकूल परिस्थितयो का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक शिथिलता रहने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा। स्नेहीजन आज आपके व्यवहार के कारण दूरी बनाएंगे। कार्यो में विलम्ब होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से अनबन होने की संभावना है। आज के दिन मौन रहने से कई समस्याओं से बचेंगे। धन्यवाद सम्बंधित कार्यों को आज टालना ही बेहतर रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। परिवार के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य सुख मिलेगा। सेहत कुछ समय के लिए नरम हो सकती है खान पान का विशेष ध्यान रखें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन भर परिस्थितथिया आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सरकारी कार्यो में भी सफलता मिलने की अधिक सम्भवना है। सरकारी कर्मचारियों को पद अथवा धन लाभ होगा। रिश्तेदारो के ऊपर खर्च भी करना पड़ेगा। घर में परिजन आप से कुछ आशा रखेंगे जिनके पूर्ण होने पर प्रसन्नता अपूर्ण होने पर नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों को आज थोड़े विलम्ब से धन लाभ होगा। यात्रा आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आप आनंद में बितायेंगे। आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। व्यवसाइयों को उगाही से लाभ होगा। परिजनों के साथ प्रेम भरा व्यवहार मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेने से धन लाभ होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सपनो की दुनिया को छोड़ आज यथार्थ में जियेंगे। सेहत भी लगभग ठीक रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन अशुभ रहेगा। सेहत अस्थिर रहने से कार्यो को उत्साह से नहीं कर पाएंगे। जोखिम वाले कार्यो तथा संभव हो तो यात्रा स्थगित करें चोट आदि लगने की सम्भावना है आज थोड़े कार्य में ही थकान अनुभव होगी। आर्थिक विषयो को लेकर बेचैनी रहेगी। सरकार विरोधी कार्य मान हानि करा सकता है। कुछ समय घर के बुजुर्गो के पास व्यतीत करें लाभ होगा। आज कोई वित्तीय लेनदेन अथवा उधारी ना करें। आलस्य अधिक रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतित करेंगे। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।आज आपके महत्त्व पूर्ण कार्य थोड़े ही औरकीक़्स मे आसानी से सफल होंगे। आत्म विश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा लेकिन आज कार्य क्षेत्र की व्यस्तता के कारण मनोरंजन का आनंद ख़राब होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी स्वास्थ्य नरम रहने से घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से धन सम्बंधित समस्या बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मन को राहत मिलेगी। सरकारी कार्यो विशेष कर कागजातों को सावधानी से रखें। कार्य क्षेत्र से आज अवकाश कर आराम करना हितकर रहेगा। दवा से एलर्जी हो सकती है। घर बाहकर छुट-पुट वैर विरोध का सामना हो सकता है इसका आपके व्यक्तित्व पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है। परिवार में निकटता का आभास होगा।

।।आज का पंचांग।।
26 मई 2022 गुरुवार

तिथि — एकादशी 10:53:40 दिन
पक्ष — कृष्ण
नक्षत्र — रेवती 12:37:23 रात्रि
योग — आयुष्मान 10:13:00 रात्रि
करण — बालव 10:53:40 दिन
करण — कौलव 11:16:43 रात्री

माह — ज्येष्ठ
चन्द्र राशि — मीन 12:37:23 रात्रि तक
चन्द्र राशि — मेष 12:37:23 से रात्रि
सूर्य राशि — वृषभ
रितु — ग्रीष्म
आयन — उत्तरायण

संवत्सर — राक्षस
विक्रम संवत — 2079
शक संवत — 1944

सूर्योदय – 05:43:19 प्रात:
सूर्यास्त – 7:04:51 सायं

चंद्रास्त 3:35:42 दोपहर
चंद्रोदय 3:34:39 रात्रि

सूर्योदय
लग्न – वृषभ 10°36′, 40°36′
सूर्य नक्षत्र – रोहिणी
चन्द्र नक्षत्र – रेवती

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र
पद, चरण
दो – रेवती 11:54:05 दिन
च – रेवती 6:14:48 सायं
ची – रेवती 12:37:23 रात्रि
दिशा शूल — पश्चिम दिशा

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *