Horo

25 मार्च 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
25 मार्च 2025 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का फल न मिलने से आपको तनाव भी अधिक रहेगी। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। वैवाहिक जीवन में साथी से आप किसी बात को लेकर लड़ाई झगडे में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर पुण्य कमाने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी नए काम को करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही रहने दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकती हैं। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी परीक्षा की तैयारी में मेहनत से जुटेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको अपने कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में यदि अपने जूनियर से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कहीं बाहर जाने का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान बनाएं रखें, नहीं तो बाद में उन्हें समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको अचानक कोई उपहार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  20 नवम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक मामलों को सुनने में व्यतीत करेंगे। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर भरोसा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने आजीविका पर पूरा ध्यान देंगे, इसलिए यदि आपको नौकर बदलने का कोई भी मौका मिले, तो आप उसे हाथ से जाने न दें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की मांग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से सभी व्यस्त रहेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नयी जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं। आपको निवेश सोच समझकर करने होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। साझेदारी में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  सन् 2022 में मकर राशि का वार्षिक राशिफल जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी, लेकिन किसी दूर रहे परिजन की मदद से पूरा हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं खरीददारी पर जा सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका दिन खुशियों से सराबोर रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। व्यापार में आपको अपने वरिष्ठ की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपकी कोई पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आपने यदि पहले कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपका कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने घर के कामों को भी समय से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
25 मार्च 2025 मंगलवार
हिंदी माह चैत्र

तिथि एकादशी 03:44am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र श्रवण 03:48:34am
योग शिव 02:52:03pm
करण बव 04:30:28pm
करण बालव 03:44:59am
चन्द्र राशि मकर
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

यह भी पढ़ें:  12 January : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

वाराणसी
सूर्योदय 06:27:15 am
सूर्यास्त 06:38:40pm
दिन काल 12:11:25 pm
रात्री काल 11:47:36am
चंद्रास्त 02:29:38 pm
चंद्रोदय 04:10:52am
सूर्योदय
लग्न मीन 10°25′, 340°25′
सूर्य नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा
चन्द्र नक्षत्र श्रवण

पद, चरण
खी श्रवण 10:20:45am
खू श्रवण 04:12:48pm
खे श्रवण 10:02:03pm
खो श्रवण 03:48:34am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *