Horo

25 जुलाई : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
25 जुलाई 2022, सोमवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। पूरा दिन खुद को खुशनुमा महसूस करेंगे। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आप मित्रों के साथ समय बितायेंगे। कई दिनों से अटका धन वापस मिलेगा। बच्चोंं को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपका समय आपके साथ है। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीयो का कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता हैं। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पुरानी की गई मेहनत से दोगुना लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। माता की सेहत का खास खयाल रखें। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। किसी दोस्त का भी सहयोग मिल सकता है। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नए अवसर मिलेंगें। आप नया करोबार करने की में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिल सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। चिंता मुक्त होगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिला सकते हैं। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरुरत है। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सही रहेगा, आराम को समय दें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की ओनलाइन साहयता लें सकते हैं, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिल सकते हैं। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा । ऑफिस के कार्यों में चली आ रही समस्या आज समाप्त हो जायेंगी, इसमें आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। पानी ज्यादा से ज्यादा पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  10 जून 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा । किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको अपने कार्यो में परिवार वालो से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई–बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएँ आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर हो सकती है। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप विदेश में व्यापार करने की योजना बना सकते है । अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। व्यायाम करने से, डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अधिक मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

यह भी पढ़ें:  24 अगस्त 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांग सकता है, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है, अपने साथी पर विश्वास बनाये रखें।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

यह भी पढ़ें:  Kharagpur: ट्रेनें चलीं, स्कूल खुले, पुस्तक मेला भी होगा : देवाशीष चौधरी

।।आज का पंचांग।।
25 जुलाई 2022 सोमवार

हिंदी माह श्रावण
तिथि द्वादशी 04:14:57pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र मृगशीर्षा 01:04:24pm
योग ध्रुव 03:01:35pm
करण तैतुल 04:14:56pm

चन्द्र राशि वृषभ till 11:31:25am
चन्द्र राशि मिथुन from 11:31:25am
सूर्य राशि कर्क
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण

संवत्सर (उत्तर) राक्षस
विक्रम संवत 2079
शक संवत 1944

सूर्योदय 05:22:48 am
सूर्यास्त 06:46:01pm
चंद्रास्त 04:24:32 pm
चंद्रोदय 2:56:14am

सूर्योदय
लग्न कर्क 7°54′, 97°54′
सूर्य नक्षत्र पुष्य
चन्द्र नक्षत्र मृगशीर्षा

आज जन्में बच्चों नक्षत्र
पद, चरण
वो मृगशीर्षा 11:31:25am
का मृगशीर्षा 06:17:53pm
की मृगशीर्षा 01:04:24am
दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =