Horo

24 सितंबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
24 सितंबर 2025 बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी खुशियां बढ़ेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा। माता-पिता से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा और वह आपकी कोई मदद भी कर सकते हैं। आपका कोई गुप्त राज बाहर आने से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें और आप अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें, क्योंकि कोई पुरानी समस्या आज उभर सकती है। जो आपको टेंशन देगी। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में सामंजस्यता बनी रहेगी। किसी काम को आपको धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको अपनी माता जी की किसी शारीरिक समस्या को लेकर टेंशन रहेगी। आपको बिजनेस में अपने बॉस से भी जो कंनफ्यूजन है, उसे दूर करना होगा, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ेगा। आप किसी नए घर और मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। जो आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुके हुआ था, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  अभया हत्याकांड की बरसी पर लोगों में दिखा आक्रोश

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। भाई-बहनों से आपकी किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपको नौकरी में मनपसंद काम मिलने की संभावना है, लेकिन आपको उसमें कोई गड़बड़ी करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा और वह बिना सोचे समझे किसी मामले में अपनी राय न दें। आपके बॉस से भी रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, जिसके लिए आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर ही खर्च करना बेहतर रहेगा। आपको अपनी इनकम को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका धन को लेकर कोई काम नहीं रुकेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों को लेकर कोई पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में भी आप बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण कोई गलती होने की संभावना है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें:  28 दिसम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी परिजन के साथ साझेदारी करने से बचना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप दानपुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा। आपकी कुछ नए लोगों से राजनीति में पहचान बनेगी। जो आने वाले समय में आपके खूब काम आएंगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको थोड़ा कामों को लेकर एहतियात बरतनी होगी। नौकरी में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं। संतान आज किसी गलत राह पर चलने की कोशिश करेगी, जिन्हें आपको समय रहते रोकना होगा। ट्रेवलिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सा ध्यान देना होगा, तभी उनके काम पूरे होंगे। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप परिवार में रुके हुए काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ में लगेंगे। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात खराब हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप कोई फैसला अपने भाइयों की मदद से ले। आपको किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप अपनी संतान को पढ़ने के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
24 सितंबर 2025 बुधवार
हिंदी माह अश्विन

तिथि तृतीया अहोरात्र
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र चित्रा 04:15:45pm
योग ऐन्द्र 09:01:37pm
करण तैतुल 05:56:18Pm
चन्द्र राशि तुला
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082

यह भी पढ़ें:  रामनवमी पर बंगाल के कोने-कोने से भाजपा और आरएसएस ने निकाली शोभायात्रा

वाराणसी
सूर्योदय 05:50:11am
सूर्यास्त 05:52:49pm
दिन काल 12:02:38 pm
रात्री काल 11:57:44am
चंद्रोदय 07:46:36 am
चंद्रास्त 07:10:09pm
सूर्योदय
लग्न कन्या 7°0′, 157°0′
सूर्य नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र चित्रा

पद, चरण
रा चित्रा 09:34:54am
री चित्रा 04:15:45pm
रू स्वाति 10:57:33pm
रे स्वाति 05:40:15am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =