भारत में बाढ़ से 24 लाख बच्चे प्रभावित

नयी दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने गुरुवार को कहा कि भारत में हाल ही में आई बा7 के कारण लगभग 24 लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं। संस्था ने कहा कि बाढ़ से उपजी चुनौतियों का सामना करने के लिए त्वरित सहायता, अतिरिक्त संसाधनों और नए उपाय करने की जरूरत है। एक वक्तव्य में यूनिसेफ ने कहा कि हालांकि बाढ़  हर साल आती है लेकिन जुलाई के मध्य में इतने बड़े स्तर पर बाढ़  आना असामान्य बात है।

वक्तव्य के अनुसार, ‘‘भारत में बिहार, असम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 60 लाख से अधिक लोग बा7 से प्रभावित हैं जिनमें 24 लाख बच्चे शामिल हैं।’’ यूनिसेफ ने कहा कि वह त्वरित और प्रभावी रूप से प्रतिक्रिया देने के लिए सरकार और सहयोगियों के साथ काम कर रही है।

वक्तव्य के अनुसार यूनिसेफ ने यह भी कहा कि वह कोविड-19 राहत शिविर प्रबंधन के दिशा निर्देशों को लागू करवाने के लिए असम सरकार की भी सहायता कर रही है। संस्था बहुत से राज्यों में मातृत्व और बाल स्वास्थ्य सेवा पर भी ध्यान दे रही है।  यूनिसेफ ने कहा कि कई सप्ताह तक तूफानी मानसूनी बारिश, बाढ़  और भूस्खलन होने से बांग्लादेश, भारत और नेपाल में लाखों बच्चे और परिवार प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *