Horo

24 जनवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
24 जनवरी 2025 शुक्रवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण लाभ लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। तकनीकी समस्याओं के कारण आपको काम करने में समस्याएं आएगी। किसी पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके घर अचानक पार्टी का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ खर्च थे, तो उन्हें भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों में प्रोत्साहन मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के कामों में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके रुके हुए धन की आपको प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान को किसी नई नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किसी अधूरे काम को पूरा करने में आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आपने किसी जमीन की खरीदारी संबंधित कोई उधारी के लिए आवेदन किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको किसी बड़े परियोजना पर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके उच्च अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। काम के सिलसिले में आप यात्राएं भी काफी करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:  हरोआ विधायक के खिलाफ पोस्टरिंग : साजिश या भ्रष्टाचार?

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आय के रास्तों को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी संतान के आजीविका को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाने की आवश्यकता है। कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप किसी छात्रवृत्ति से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जो लोग अपने व्यापार को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे हैं, उनकी यह योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं खाने पीने पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम को कल पर टालने से बचना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। यदि आपने किसी नए वाहन को खरीदने का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

यह भी पढ़ें:  11 अगस्त 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या नहीं आएंगी। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपकी किसी पुराने मित्र से मिलने की इच्छा पूरी हो सकती है, जो लोग राजनीति में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में नहीं करना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपकी तनाव बनी रहेगी। आप किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है और आपको अपने घर वालों का भी पूरा साथ मिलेगा। आप दोस्तों के चक्कर में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। व्यापार कर रहे लोग किसी बड़ी डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको परिवार में सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप किसी लड़ाई-झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई फैसला लें।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
24 जनवरी 2025 शुक्रवार
हिंदी माह माघ

यह भी पढ़ें:  कलाज्योति महोत्सव में सम्मानित किए गए शास्त्रीय गायक सुमन मुखर्जी

तिथि दशमी 07:24:36pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र अनुराधा 06:06:41am
योग वृद्वि 05:07:09am
करण विष्टि भद्र 07:24:36pm
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 07:10:35 am
सूर्यास्त 06:07:46pm
चंद्रास्त 01:19:53pm
चंद्रोदय 03:24:01am
सूर्योदय
लग्न मकर 10°6′, 280°6′
सूर्य नक्षत्र श्रवण
चन्द्र नक्षत्र अनुराधा
पद, चरण
ना अनुराधा 11:40:42am
नी अनुराधा 06:11:49pm
नू अनुराधा 12:40:30am
ने अनुराधा 06:06:41am
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 7 =