Horo

24 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
24 दिसंबर 2024, मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी से कामों में अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपके काफी काम बनेंगे। आपको मेहनत से पीछे नहीं हटाना है और अपने आवश्यक खर्चों को कम करने की कोशिश करें। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से अच्छा है कि थोड़ा सोच विचारकर लें, जिससे बाद में आपको उसके लिए पछतावा नहीं होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी होगी। विद्यार्थी अपने किसी सब्जेक्ट को लेकर यदि टेंशन ले रहे थे, तो उसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ नई चीजों को सीखने की कोशिश करेंगे। व्यापार में भी आप अच्छा नाम कमाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर शंका रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद होने से माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आपको अपने कारोबार में चल रही समस्याओं को दूर करने को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपको कुछ नजदीकी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको अपने व्यवसाय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। यदि आपको कोई एलर्जी आदि से संबंधित समस्या है, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें।

यह भी पढ़ें:  महुआ ने बंगाल के राज्यपाल धनखड़ को उनपर मुकदमा करने की चुनौती दी

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं। वरिष्ठ सदस्यों की सेहत को आप पूरा ध्यान दें। किसी के कहने में आकर आप किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आपका कोई काम रूपए पैसे से संबंधित अटका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी भूमि व वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर यदि कुछ रुकावटें चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे मतलब समझ सकते हैं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आपको अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर काम करने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर यदि किसी दूसरे पर निर्भर रहेंगे, तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई बड़ा काम हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी किसी काम को लेकर कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गा पूजा के महीने में मिलेगी 22 दिन की छुट्टी

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में पूरा ध्यान देना होगा। आप खुद को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए कमर कसकर मेहनत करनी होगी। आपको कोई सलाह लेने की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभव व्यक्ति से ले। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रूपए पैसे से संबंधित मामले में अपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको उस भरोसे को तोड़ सकता है। बिजनेस में आपको समय देना होगा, नहीं तो आपके सहयोगी आपका कोई भारी नुकसान करवा सकते हैं। आपके खर्च भी आपको थोड़ा समस्या देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। आध्यात्म के कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परिवार के सदस्य भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको आत्मनिर्भर होकर अपने कामों को करना होगा। भाई-बहन से यदि आप कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी को सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
24 दिसंबर 2024 मंगलवार
हिंदी माह पौष

तिथि नवमी 07:51:52pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र हस्त 12:16:15pm
योग शोभन 08:52:28pm
करण गर 07:51:52pm
चन्द्र राशि कन्या till 01:50:07am
चन्द्र राशि तुला from 01:50:07am
सूर्य राशि धनु
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081

यह भी पढ़ें:  तरला दलाल का किरदार निभायेगी हुमा कुरैशी

वाराणसी
सूर्योदय 07:06:34am
सूर्यास्त 05:46pm
चंद्रास्त 01:03:18 pm
चंद्रोदय 01:57:56am
सूर्योदय
लग्न धनु 8°31′, 248°31′
सूर्य नक्षत्र मूल
चन्द्र नक्षत्र हस्त

पद, चरण
हस्त 12:16:15pm
चित्रा 07:03:24pm
चित्रा 01:50:07am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =