Horo

24 अगस्त 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
24 अगस्त 2025 रविवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रकल्प पर काम करने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पैतृक मामले को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करने होंगे, नहीं तो उसमें कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पुरी हो सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। व्यापार में आप किसी के साथ साझेदारी करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। कहीं बाहर जाने का मौका आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। आपको पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी काम को लेकर लापरवाही न करें, नहीं तो बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छी सफलता लेकर आएगा। मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जो लोग जमीन जायदाद का काम कर रहे हैं, उनकी कोई बड़ा सौदा पक्का हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। आप बिजली के उपकरणों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। परोपकार के कार्यो में आप बढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:  Kanthi News : क्रांतिकारी कदम है "अमृत वाटिका" योजना

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। नौकरी पेशा जातक इधर-उधर के कामों में धन लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। माता जी की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको कामों के लिए कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर न रहे। आपके कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया था, तो वह आपको नुकसान दे सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप सामाजिक कामों में समय लगाएंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप परिवार में किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आस पड़ोस में यदि कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप किसी विरोधी की बातों पर भरोसा न करें। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  23 January : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए आय के बढ़ते रास्ते पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। व्यापार में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम व रोमांस भरपूर रहेगा और दोनों एक दूसरे की खूब केयर करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पारिवारिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप किसी नए घर की खरीदारी के लिए यदि कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, लेकिन आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें। वाहन की खराबी के कारण अकस्मात धन खर्च हो सकता है। आज आपके कामों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
24 अगस्त 2025 रविवार
हिन्दी माह भाद्रपद

तिथि प्रथमा 11:47:39am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 02:04:43am
योग शिव 12:28:21pm
करण बव 11:47:39am
करण बालव 12:06:37am
चन्द्र राशि सिंह
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

यह भी पढ़ें:  आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री, बनारस से

वाराणसी
सूर्योदय 05:38:27 am
सूर्यास्त 06:25:16pm
दिन काल 12:46:48pm
रात्री काल 11:13:35am
चंद्रोदय 06:22:47 am
चंद्रास्त 07:10pm
सूर्योदय
लग्न सिंह 6°54′, 126°54′
सूर्य नक्षत्र मघा चन्द्र नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी

पद, चरण
मो पूर्व फाल्गुनी 07:08:21
टा पूर्व फाल्गुनी 01:25:03
टी पूर्व फाल्गुनी 07:43:51
टू पूर्व फाल्गुनी 02:04:43
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *