Horo

24 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
24 अप्रैल 2025 गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह-मशवरा करना होगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बेवजह लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने व्यवसाय के कामों में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप कुछ काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपकी अपने भाई व बहनों से खूब पटेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आप अपने किसी नए मकान और जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए किसी बात को लेकर सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप आपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आप आ सकते हैं। आप जरूरत की आवश्यकताओं पर खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके व्यापार में आपकी मदद करेंगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके किसी काम के समय से पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरने से आपको तनाव अधिक रहेगी। आप अपने व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र की आपको कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं, इसलिए आप वाणी के मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के कोर्स को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।

यह भी पढ़ें:  13 दिसम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको किसी बात को बड़ा नहीं करना है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेगी। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें। आपको कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपकी कोई बात यदि गुप्त रखी थी, तो वह जीवनसाथी के सामने आ सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर अपनी संतान के लिए कुछ सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आपकी जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना लाएं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट आने से आपको उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:  कंगना रनौत ने शाहरूख खान की फिल्म पठान की तारीफ की

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो बहुत ही देखभाल कर करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने नौकरी में प्रमोशन मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका व्यवसाय में डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आप अपनी संतान की जरूरतों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई उलझन हो, तो आप उस काम में बिल्कुल हाथ न बढ़ाएं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी उभर सकती है और आपके व्यापार में भी कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें, नहीं तो संतान से आपकी बेवजह की बहसबाजी होने की संभावना है। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी भोज आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
24 अप्रैल 2025 गुरुवार
हिंदी माह वैशाख

तिथि एकादशी 02:31:52pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र शतभिष 10:48:28am
योग ब्रह्म 03:54:46pm
करण बालव 02:31:52pm
करण कौलव 01:12:17am
चन्द्र राशि कुम्भ till 03:24:52am
चन्द्र राशि मीन from 03:24:52am
सूर्य राशि मेष
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

यह भी पढ़ें:  हेराफेरी 3 में अंधे डॉन का किरदार निभायेंगे संजय दत्त

वाराणसी
सूर्योदय 05:24:12am
सूर्यास्त 06:22:04pm
दिन काल 12:57:51pm
रात्री काल 11:01:15am
चंद्रास्त 02:43:50 pm
चंद्रोदय 03:26:20am
सूर्योदय
लग्न मेष 9°51′, 9°51′
सूर्य नक्षत्र अश्विनी
चन्द्र नक्षत्र शतभिष

पद, चरण
सू शतभिष 10:48:28am
से पूर्वभाद्रपदा 04:22:50pm
सो पूर्वभाद्रपदा 09:54:56pm
दा पूर्वभाद्रपदा 03:24:52am
आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *