Horo

23 अक्टूबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
23 अक्टूबर 2024, बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे जिससे परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  28 जनवरी 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राह खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को मतदान

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
23 अक्टूबर 2024, बुधवार
हिंदी माह कार्तिक

तिथि सप्तमी 01:18:10am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र पुनर्वसु 06:14:40am
योग शिव 06:57:55am
योग सिद्ध 05:50:38am
करण विष्टि भद्र 01:16:53pm
करण बव 01:18:10am
चन्द्र राशि मिथुन till 12:00:51am
चन्द्र राशि कर्क from 12:00:51am
सूर्य राशि तुला
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 06:28:38am
सूर्यास्त 05:53:22pm
चंद्रास्त 12:30:10 pm
चंद्रोदय 11:14:07pm
सूर्योदय
लग्न तुला 5°55′, 185°55′
सूर्य नक्षत्र चित्रा
चन्द्र नक्षत्र पुनर्वसु

यह भी पढ़ें:  08 मार्च : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

पद, चरण
के पुनर्वसु 11:42:21am
को पुनर्वसु 05:50:03pm
हा पुनर्वसु 12:00:51am
ही पुनर्वसु 06:14:40am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =