Horo

23 नवंबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
23 नवम्बर 2024, शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी प्रतिकूल फलदायी रहेगा। महिलाओं को आज बर्ताव में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है, ईर्ष्यालु स्वभाव के कारण अन्य लोगो से दूरी बढ़ेगी। आज आपको राह दिखाने वाले भी नाराज होंगे। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित लेन देन के कारण कहासुनी होने की सम्भावना है। विरोधी प्रबल रहेंगे किसी परिजन से भी व्यवसाय संबंधित बात ना बताएं अन्यथा नई मुसीबत खड़ी होगी। मध्यान बाद तक का समय व्यर्थ भागदौड़ में बीतेगा संध्या बाद विवेक जाग्रत होने पर थोड़ी राहत मिलेगी। धन लाभ की संभावना बहुत कम है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन धन लाभ वाला है दिन के आरंभ से ही इसके प्राप्ति के लिए योजनाएं बनाएंगे होगा अवश्य लेकिन थोड़े विलम्ब से एवं रोकना भी असंभव ही रहेगा आते ही जाने के रास्ते बना लेगा। कार्य व्यवसाय से कुछ समय के लिए ही लाभ मिल सकेगा अधिकांश समय खाली जाएगा। नौकरी वालो को भागदौड़ का आशाजनक परिणाम मिल सकेगा। विरोधी वर्ग शांत रहेंगे लेकिन सांध्य के आसपास किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर तकरार होने की संभावना है। घर के बुजुर्ग एवं बच्चे एक मत रहेंगे। कामना पूर्ति ना होने पर क्रोध में अनाप शनाप बोलेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा दिन के आरंभिक भाग में घरेलू व्यस्तता के चलते अन्य कामो में फेर बदल करना पड़ेगा। आज मध्यान तक का समय लगभग व्यर्थ में ही खराब होगा इसके बाद से संध्या तक कार्य व्यवसाय में अकस्मात तेजी आएगी। जोखिम वाले कार्यो अथवा जिन कामों को करने से डरेंगे उन्ही से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। धन लाभ असमय होने पर अधिक महत्त्व नही रखेगा। विद्यार्थियो को अध्ययन अथवा प्रतियोगी परीक्षा में परेशानी आएगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ सामान्य रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके ऊपर चंचलता हावी रहेगी। बोलने से पहले विचार करें अन्यथा अवश्य ही किसी न किसी से बिना बात का झगड़ा मोल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लाभ हानि की परवाह किए बिना जल्दबाजी एवं मनमर्जी से निर्णय लेंगे फिर भी आज धन लाभ अवश्य ही होगा लेकिन सहकर्मियों को परेशान करने के बाद ही। नौकरी वाले लोग भाग दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे इस कारण अधिकारियों से कहा सुनी हो सकती है। परिजन आपके बिगड़े कार्यो को सुधारने में सहयोग करेंगे। ठंडी वस्तुओ से परहेज करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी कुछ ना कुछ हानि कराएगा अथवा पूर्व में हुई हानि की भरपाई में ही बीतेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक परिश्रम में कमी नही रखेंगे फिर भी कुछ लाभ ना मिलने पर क्रोध आएगा। जिससे सहयोग की उम्मीद रखेंगे वही अंत समय मे टालमटोल करेगा। किसी अन्य के ऊपर निर्भर ना रहे अन्यथा निराश ही होना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय की स्थिति डांवाडोल रहेगी। लाभ के सौदे हाथ लगेंगे लेकिन किसी ना किसी कमी के कारण आज इनका फायदा नही उठा सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। महिलाए सारा बोझ अपने ऊपर आने से चिड़चिड़ी रहेंगी

यह भी पढ़ें:  बंगाल में आज काली पूजा-दिवाली की धूम, इन मंदिरों में होती है विशेष पूजा

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन विविध समस्याएं  खड़ी होंगी। जिस कार्य को सुधारने पर जोर देंगे उसे छोड़ अन्य बिगड़ेगा इसी आपाधापी में मानसिक संतुलन खराब रहेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा मध्यान एवं संध्या का समय ही थोड़ा बहुत लाभ दिलायेगा इसके अतिरिक्त समय मे खाली दिमाग रहने के कारण उलजुलूल विचार आएंगे। पैतृक कारणो से कोई न कोई समस्या लगी रहेगी अथवा पैतृक संसाधनों की कमी के कारण भाग्य को कोसेंगे। धर्म कर्म में निष्ठा कल की तुलना में कम रहेगी। परिजनों से भी बात बात पर टोकाटाकी के कारण नाराजगी होगी। संध्या बाद राहत भरे समाचार मिलेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन दाम्पत्य जीवन एवं व्यावसायिक उलझनों की कठिनायों को लेकर परेशान रहेंगे। दिन का आरंभ किसी अशुभ समाचार अथवा कहासुनी से होगा इसका असर मध्यान तक बेचैन रखेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज नियमितता नही रहेगी। धन लाभ के लिए बाजार का मुंह ताकना पड़ेगा ले देकर जो होगा वही भी नाकाफी। पिता के सहयोग से बिगड़े काम बन सकते है लेकिन किसी ना किसी कारण से पैतृक सुख की कमी रहेगी। परिवार में बीमारी के कारण उदासीनता आएगी। संध्या तक धैर्य से काम लें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन से आपको मिलाजुला फल मिलेगा। दिन के आरंभ में चुस्ती रहेगी लेकिन कार्य केवल अपने स्वार्थ वाले ही करेंगे या अपनी पसंद के ही। कार्य व्यवसाय में आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु लाभ आशा से कम मिलने की संभावना है धन लाभ व्यवहारिकता के बल पर ही काम चलाऊ होगा इसलिए जिद्दी स्वभाव से बचे। घर के सदस्य आपके व्यवहार से परेशान होंगे। सरकारी अथवा कागजी कार्य अधूरे रहेंगे व्यर्थ में समय बर्बाद ना करें। सेहत कुछ समय के लिए खराब होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मानसिक बेचैनी में बीतेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक मजबूरी में कहा सुनी के बाद ही काम के लिए तैयार होंगे बाद में जिस कार्य को करने लगेंगे उसी में तल्लीन हो जाएंगे। आज आप अन्य लोगो के सामने संतोषी होने का दिखावा करेंगे लेकिन मन मे कुछ और ही लगा रहेगा। आर्थिक कारणों से मनकी इच्छा अधूरी रहेंगी। कार्य व्यवसाय में भी विचारे कार्य धनाभाव के चलते अधूरे रहेंगे। परिश्रम मध्यान तक व्यर्थ होता दिखेगा लेकिन संध्या बाद अकस्मात धन लाभ होने से राहत मिलेगी। आरोग्य मानसिक चिन्ता को छोड़ ठीक ही रहेगा।

यह भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की खूबसूरत तस्वीरें देख दीवाने हुए लोग

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा आज आपको पुराने कार्यो अथवा पुराने परिचितों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र अथवा प्रतियोगिता में उतार चढ़ाव के बाद भी अन्य प्रतिस्पर्धी की तुलना में आपको अधिक सफलता मिलेगी। धन लाभ के लिए अनैतिक मार्ग भी अपना सकते है। सरकार संबंधित कार्य खर्च करने के बाद ही पूर्ण होंगे। परिजन एवं बाहरी लोग आपकी व्यवहारिकता से प्रसन्न रहेंगे लेकिन अकस्मात क्रोध आने पर आस पास का वातावरण कुछ समय के लिए खराब भी होगा। संध्या बाद आत्म संतोष रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बीते कल की तुलना में थोड़ा अस्त व्यस्त फिर भी लाभदायक ही रहेगा। दिन के आरंभ में जिस काम मे जुट जाएंगे उसे मध्यान तक पूर्ण करके ही दम लेंगे। भाग्य का साथ भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहने से ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। लेकिन सभी सोचे कार्य भी पूर्ण करना सम्भव नही होगा एक आध में ही पूर्ण सफलता मिल सकेगी। धर्म कार्य परोपकार की भावना रहेगी लेकिन इसके लिए समय मुश्किल से ही निकलेगा। परिवार में आकस्मिक खर्च बढ़ने से असुविधा होगी फिर भी तालमेल बना लेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका मन व्यर्थ के कार्यो में रहने के कारण अपने उद्देश्य से भटक सकते है। बुद्धि विवेक रहने के बाद भी स्वार्थ सिद्धि के लिए निषेधात्मक कार्य करने से भी परहेज नही करेगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में मध्यान निकल जायेगा धन लाभ के लिए जल्दबाजी करेंगे लेकिन होगा संध्या के आस-पास ही संध्या बाद अनुकूलता आने लगेगी अकस्मात धन लाभ होगा अथवा होनी की संभावना पक्की होगी। महिलाए पैतृक बातो को बढ़ा चढ़ाकर पेश करेंगी। सर्दी जुखाम से सेहत नरम बनेगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

यह भी पढ़ें:  20 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का पंचांग।।
23 नवम्बर 2024, शनिवार
हिंदी माह मार्गशीर्ष

तिथि अष्टमी 07:56:27pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र मघा 07:26:17pm
योग ऐन्द्र 11:40:33am
करण बालव 06:56:50am
करण कौलव 07:56:27pm
चन्द्र राशि सिंह
सूर्य राशि वृश्चिक
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 06:47:20am
सूर्यास्त 05:39:23pm
चंद्रास्त 01:06:07 pm
चंद्रोदय 12:47:21am
सूर्योदय
लग्न वृश्चिक 7°2′, 217°2′
सूर्य नक्षत्र अनुराधा
चन्द्र नक्षत्र मघा

पद, चरण
मू मघा 12:48:28pm
मे मघा 07:26:17pm
मो पूर्व फाल्गुनी 02:06:07am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =