Horo

23 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
23 अप्रैल 2025 बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके व्यापार में कुछ नई योजनाएं बेहतर रहेंगी। कोई बड़ा निविदा आपको मिल सकता है। साझेदारी में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। संभव हो किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। आपको अपने संतान की सेहत में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो उनकी वह बीमारी बाद में बड़ी बन सकती हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवन साथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं वह ऊपरी समय में कार्य करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए खुशी भरा रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई तनाव थी, तो वह भी दूर होगी। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपनी शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको धन संबंधित समस्या होने की संभावना है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम को करने के लिए रहेगा। व्यापार में यदि लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे ले बढ़ने की कोशिश करेंगे। विवाह की बात भी पक्की हो सकती हैं। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी साख चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें:  जर्मनी की लिंडे, टाटा समूह ने भारत के लिए 24 ऑक्सीजन परिवहन टैंक हासिल किए

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी वाद विवाद से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो बेवजह का कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। वाहन का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने काम को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, उसमें भी आप ढील दे सकते हैं। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आपको किसी भी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक सदस्य काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं, जिस पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आप किस नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि वह किसी गलत राह पर आगे बढ़ सकते हैं। दिल से संबंधित मामलों को आप मिलकर दूर करने की कोशिश करें। आपका यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। बिजनेस में कोई योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थी वह फिर शुरू हो सकती हैं

यह भी पढ़ें:  शालबनी : सामाजिक संस्था "अपराजेय" के छठे रक्तदान शिविर में उमड़ा भावनाओं का ज्वार!!

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अकस्मात गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात करने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। आप अपने काम में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। जो युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी मेहनत अधिक करनी होगी। पारिवारिक समस्याओं को भी आप नजरअंदाज न करें। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि इसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
23 अप्रैल 2025 बुधवार
हिंदी माह वैशाख

तिथि दशमी 04:42:49pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र धनिष्ठा 12:06:41pm
योग शुक्ल 06:50:05pm
करण वणिज 05:32:57am
करण विष्टि भद्र 04:42:49pm
करण बव 03:42:16am
चन्द्र राशि कुम्भ
सूर्य राशि मेष
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:25:05am
सूर्यास्त 06:21:32pm
दिन काल 12:56:27pm
रात्री काल 11:02:39am
चंद्रास्त 01:40:29pm
चंद्रोदय 02:51:51am
सूर्योदय
लग्न मेष 8°53′, 8°53′
सूर्य नक्षत्र अश्विनी
चन्द्र नक्षत्र धनिष्ठा

यह भी पढ़ें:  30 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

पद, चरण
गु धनिष्ठा 06:19:49am
गे धनिष्ठा 12:06:41pm
गो शतभिष 05:50:55pm
सा शतभिष 11:32:36pm
सी शतभिष 05:11:45am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =