Horo

22 मार्च 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
22 मार्च 2025 शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। काफी संघर्षों के बाद आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी संतान को नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है॥

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर दिल से ज्यादा दिमाग की सुननी होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होने से खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के रास्ते पर ध्यान देंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों की कृपा आप कर बनी रहेगी। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आपको पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें।

यह भी पढ़ें:  वृश्चिक राशि में सूर्य का गोचर रविवार 16 नवंबर से सूर्य का राशि परिवर्तन, वृश्चिक में आते ही चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य?

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको कुछ पुराने लेने-देन से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई सहयोगी आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी किसी नए प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह में कोई रुकावट आ सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ नए विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी जायदाद में धन लगा सकते हैं। आपको घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:  रितेश - जेनेलिया की फिल्म मिस्टर मम्मी का टाइटल ट्रैक रिलीज

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से मुलाकात होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप किसी से कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करें। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यालय में अपने अधिकारी की बातों को नजरअंदाज ना करें। किसी नए इलेक्ट्रॉनिक समानों की आप खरीदारी कर सकते हैं। आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा रहेगी, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें। आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान रहेंगे, इसके लिए आपको किसी वकील से सलाह लेनी पड़ सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से खुशियां बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आपको कार्यालय में अकस्मात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहने से आपको कोई टेंशन तो रहेगी, लेकिन आप अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
22 मार्च 2025 शनिवार
हिंदी माह चैत्र

तिथि अष्टमी 05:22:49am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र मूल 03:22:33am
योग व्यतिपत 06:35:14pm
करण बालव 04:58:21pm
करण कौलव 05:22:49am
चन्द्र राशि धनु
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

यह भी पढ़ें:  14 मार्च 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

वाराणसी
सूर्योदय 06:30:10
सूर्यास्त 06:37:33
दिन काल 12:07:22 pm
रात्री काल 11:51:39am
चंद्रास्त 11:29:16am
चंद्रोदय 01:48:42am
सूर्योदय
लग्न मीन 7°27′, 337°27′
सूर्य नक्षत्र उत्तर भाद्रपदा
चन्द्र नक्षत्र मूल
पद, चरण
ये मूल 08:12:58am
यो मूल 02:38:43pm
भा मूल 09:01:57pm
भी मूल 03:22:33am
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *