Horo

22 जुलाई 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल।।
22 जुलाई 2025 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्य से संतोष होगा परिवार के सदस्य अथवा मित्र परिचित भी आपकी कार्य कुशलता की प्रशंसा करेंगे। लेकिन आपमे व्यवहारिकता की कमी रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि के समय अत्यंत मीठे बन जाएंगे। कार्य व्यवसाय से आज धन लाभ तो होगा परन्तु आवश्यकता के समय नही। आज मेहनत करने से पीछे ना हटें निकट भविष्य में स्थिति ज्यादा अनुकूल बनने वाली है इसके लिए पहले से ही तैयार रहना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण उल्लसित रहेगा फिर भी आज आस-पड़ोसियों से सीमित व्यवहार करें। महिलाएं आज प्रत्येक कार्य मे अपनी प्रसंशा स्वयं करेंगी। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरंभ में कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन प्रसन्नता आज ज्यादा देर नही टिकेंगी। मध्यान से स्थिति पलट होने लगेगी सड़क चलते लोगो से भी बिना बात उलझेंगे। नौकरी वालो आज अधिकारियो से विशेष सतर्क रहना पड़ेगा। आज जिसे आप मामूली गलती समझेंगे वही कोहराम मचा सकती है प्रत्येक कार्य करने के बाद एक बार पुनरावलोकन अवश्य करें। परिवार में आज कोई ना कोइ आपसे असंतुष्ट ही रहेगा किसी ना किसी कारण से कलह होकर ही रहेगी। व्यवसायियों को मंदी रहने से बेमन से समय व्यतीत करना पड़ेगा। आय-व्यय में संतुलन नहीं बन पाएगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के प्रथम भाग को छोड़ शेष नई समस्याए खड़ी करेगा। परिवार में आज किसी ना किसी सदस्य की सेहत गड़बड़ायेगी जिससे व्यवसाय के अतिरिक्त दौड़-धूप करनी पड़ेगी। महिलाये आज प्रत्येक कार्य को सतर्कता के साथ करें कार्य हानि के साथ ही चोटादि का भय है। व्यवसायी वर्ग उधारी के व्यवहार बढ़ने से चिंतित रहेंगे। घर अथवा बाहर लोगो की विचारधारा आपके एकदम विपरीत रहने से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। संबंधो को लेकर आपसी गलत फहमी का निराकरण समय रहते कर लें अन्यथा बात बिगड़ने में देर नहीं लगेगी। प्रियजन ही आग में घी डालने का कार्य करेंगे सतर्क रहे। विपरीत लिंगीय के आकर्षण में विवेक खो सकते है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल बना रहेगा लेकिन आज आपकी आलसी प्रवृति एवं धीमी गति से कार्य करने की आदत लाभ को आगे सरकायेगी। आप किसी नए सहयोगी की तलाश में रहेंगे। आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटने से आश्चर्यचकित रहेंगे। आकस्मिक लाभ होने की संभावना अधिक है। उपहार सम्मान मिलेंगे। पूर्व में सोची गई योजनाएं आज फलीभूत होंगी। धर्म-कर्म में आस्था रहने से मानसिक रूप से भी शांति रहेगे। आप अपने बल पर किसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण कर लेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में खींच-तान हो सकती है। यथा संभव आज कागजी कार्य टालें। संध्या के समय पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको चल-अचल संपत्ति संबंधित कार्यो में सफलता मिलेगी। घर मे संपत्ति को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है फिर भी बड़ो की मध्यस्थता से मामला गंभीर नही होगा। सरकारी कार्य आज विलंब से परन्तु अवश्य ही पूर्ण हो जाएंगे। धन लाभ रुक रुक कर होने से कार्य क्षेत्र पर आज अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारो का आगमन होने से चहल-पहल बढ़ेगी खर्च भी अतिरिक्त होगा। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। मध्यान तक के परिश्रम का उचित फल संध्या के समय धन लाभ के रूप में मिलेगा। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगी। घर के बुजुर्गो का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  15 मई : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आप छोटी मोटी परेशानियों को छोड़ सुख पूर्वक बिताएंगे। व्यवसायी वर्ग आज किसी महत्त्वपूर्ण योजना को लेकर परेशान रहेंगे लेकिन किसी की सहायता मिलने पर इससे धन लाभ कमाएंगे। आज आपके विरोधी हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे लापरवाही ना करें अन्यथा धन लाभ एवं आपसी संबंधों में कमी हो सकती है। काम धंधे में व्यस्तता के कारण परिजनों की भावनाओ को दरकिनार करेंगे जिससे परिवार में वातावरण अशान्त हो सकता है। अनुभवियों से नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आज दिमाग में केवल पैसा ही रहेगा। आर्थिक मारामारी के बाद भी सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान धनवानों जैसी रहेगी।पूजा पाठ के लिए आज समय मुश्किल से ही निकलेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभिक भाग में किसी व्यक्ति विशेष से आकस्मिक लाभ होगा लेकिन इसके बाद का अधिकांश समय आपकी सोच के एकदम उल्टा रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज कष्ट बना रहेगा फिर भी आराम से दिन बिताने की योजना बिगड़ेगी। परिजन अथवा स्वयं की सेहत को लेकर दवाओं पर खर्च होगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ में समय नष्ट होगा। कार्य-क्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाने से सीमित लाभ होगा। सरकारी कार्यो में भी ढील पड़ने से कार्य अधूरे रहेंगे। परिजनों की योजनाओं पर आप पानी फेर सकते है। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर मामूली गलती के कारण अधिक नुकसान होने की संभावना है सतर्क रहें। मित्र रिश्तेदारों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यो को गंभीर होकर करेंगे जिससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। व्यवसायी वर्ग भी पूर्व में किए निवेश का लाभ उठाएंगे धन लाभ के प्रबल योग है परंतु गलत जगह निवेश भी हो सकता है। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती करने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी फिर भी बाहर के तले भोजन से परहेज करें। संतानों एवं रिश्तेदारी में खर्च करना पड़ेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन घरेलू एवं व्यवसायिक उलझनों में कमी आने से राहत अनुभव करेंगे। आज लोग आपके प्रति सहानुभूति दिखाएंगे। नौकरी करने वाले जातको को अतिरिक्त कार्यभार मिलने से असहजता होगी परन्तु इसका उचित लाभ निकट भविष्य में मिल जाएगा। व्यवसायी लोग आज दिल खोल कर आर्थिक आयोजन कर सकेंगे। सुख के साधनों पर निसंकोच खर्च होगा परन्तु धन की आमद सामान्य ही रहेगी। व्यवहार कुशलता से प्रेम पूर्ण सम्बन्ध स्थापित करेंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। पैतृक मामलो को लेकर आज भी थोड़ा चिंतित रह सकते है फिर भी बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मानसिक शांति रहेगी।

यह भी पढ़ें:  आजादी विशेष :: 14 साल के क्रांतिकारी माधव और साथियों ने मेदनीपुर से बलिदान देकर की थी स्वतंत्रता की घोषणा

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा आज आप जिस जगह से कुछ भी आशा करेंगे वहां निराशा मिलेगी इसके विपरीत जहां से कोई उम्मीद नही वहां से लाभ होगा। आपका व्यवहार भी आज रहस्यमय रहेगा लोगो को आपकी बाते कम ही समझ आएंगी। दिन भर थकान एवं आलस्य रहने के कारण मन ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। बेहतर रहेगा की आज कोई जोखिम का कार्य हाथ में ना लें। पराये कार्यो में टांग फ़साने से भी अपना समय बर्बाद करेंगे फिर भी पीठ पीछे आलोचना ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनेगी परन्तु इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। नौकर वर्ग से परेशानी होगी। घर में मौन धारण करने से शांति रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आज दिन के आरंभ में यदि गुस्से को काबू करेंगे तो बाद में पछताना नही पड़ेगा। दिन के पहले भाग को छोड़ शेष में सुख शांति रहेगी लेकिन व्यावसायिक अथवा सामाजिक कार्यो से भागदौड़ करनी पड़ेगी अधिकारी अथवा घर के लोग आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी डालेंगे। आज आपका मनमाना व्यवहार रहने से पारिवारिक स्थिति गंभीर हो सकती है। सेहत की भी शिकायत रहने से अनमना स्वभाव रहेगा परन्तु दोपहर के बाद परिस्थिति में बदलाव आने से कार्य एवं व्यवहार ठीक होने लगेंगे। मित्रो ख़ास कर महिला मित्रो से संयमित व्यवहार करें अधिक बोलने की आदत हानि करा सकती है। धन लाभ आज मेहनत करने के बाद भी कामचलाऊ ही होगा

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में आलस्य अधिक रहने से कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे। दिन के आरंभ में कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा रहने से अधिक परिश्रम के बाद लाभ होगा। मध्यान के बाद अनुकूल वातावरण बनने से धन लाभ होगा कार्यो में उत्साह बढेगा। परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवहारों पर खर्च करेंगे फिर भी परिजनों के साथ आज कम ही बनेगी। सरकारी कार्यो में जल्दी के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। नए कार्यो अथवा व्यापार विस्तार की योजना को फिलहाल विराम दें। आज आपकी संतोषी वृति रहेगी लेकिन प्रलोभन के चक्कर में हाथ आया भी निकल सकता है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

यह भी पढ़ें:  कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (06-05-2020)

।।आज का पंचांग।।
22 जुलाई 2025 मंगलवार
हिंदी माह श्रावण

तिथि द्वादशी 07:04:56am
तिथि त्रयोदशी 04:39:0am (क्षय)
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र मृगशीर्षा 07:23:48pm
योग ध्रुव 03:30:55pm
करण तैतुल 07:04:56am
करण गर 05:50:35pm
करण वणिज 04:39:02am
चन्द्र राशि वृषभ 08:13:53am
चन्द्र राशि मिथुन 08:13:5am
सूर्य राशि कर्क
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:21:30 am
सूर्यास्त 06:47:14pm
दिन काल 01:25:43pm
रात्री काल 10:34:45am
चंद्रास्त 04:52:49pm
चंद्रोदय 03:20:am
सूर्योदय
लग्न कर्क 5°15′, 95°15′
सूर्य नक्षत्र पुष्य
चन्द्र नक्षत्र मृगशीर्षा

पद, चरण
वो मृगशीर्षा 08:13:53am
का मृगशीर्षा 01:48:32pm
की मृगशीर्षा 07:23:48pm
कु आद्रा 12:59:47am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =