Horo

22 जनवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
22 जनवरी 2025 बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम में आप बेवजह न उलझे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने पिताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई जायदाद में निवेश कर सकते हैं। राजनीतिक लोगों के मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी से वाहन मांगकर न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। जल्दबाजी में आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने परिवार में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों में धैर्य और साहस से काम लेना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी, लेकिन आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। भाई-बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की मांग कर सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में आपको कुछ व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। आप किसी वाद-विवाद को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होगा। आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

यह भी पढ़ें:  कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, किसे मिलेगा धन अपार, जाने सबकुछ यहां…

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशा जनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जमीन को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोनों को एक दूसरे का साथ खूब पसंद आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आप किसी लेनदेन से संबंधित समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। शौक की चीजों पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी।आप अपने व्यापार को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान का किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन हो सकता है। आज परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ें:  17 दिसम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कानूनी मामलों में अपना लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, जो लोग नौकरी में अपने सहयोगियों से परेशान चल रहे हैं, वह किसी दूसरी जगह आवेदन कर सकते हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय आप पुरानी बातों को लेकर बातचीत करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कुछ देरी हो रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
22 जनवरी 2025 बुधवार
हिंदी माह माघ

तिथि अष्टमी 03:17:36pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र स्वाति 02:33:15am
योग शूल 04:36:27am
करण कौलव 03:17:36pm
करण तैतुल 04:30:38am
चन्द्र राशि तुला
सूर्य राशि मकर
रितु शिशिर
आयन उत्तरायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

यह भी पढ़ें:  10 दिसम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

वाराणसी
सूर्योदय 07:10:59am
सूर्यास्त 06:06:21pm
चंद्रास्त 12:04:11 pm
चंद्रोदय 01:32:16am
सूर्योदय
लग्न मकर 8°4′ , 278°4′
सूर्य नक्षत्र उत्तराषाढा
चन्द्र नक्षत्र स्वाति

पद, चरण
रे स्वाति 01:06:33 pm
रो स्वाति 07:50:33 pm
ता स्वाति 02:33:15 am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *