Horo

21 मार्च 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
21 मार्च 2025 शुक्रवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। आपके पुराने किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने कामकाज को लेकर अपने पिताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आप किसी नए घर की खरीदारी के बारे में भी सोच-विचार करेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। विद्यार्थी यदि किसी कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो वह ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपके खर्चों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान से यदि आप खुशखबरी का कोई इंतजार कर रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप गरीबों की सेवा में भी अपने धन का कुछ हिस्सा लगाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में किसी नए काम को करने की इच्छा जागृति हो सकती हैं। आप भोग-विलास की चीजों की खरीदारी करेंगे। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएगी। नए कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने कामों में जल्दबाजी न करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी रूपए-पैसे के मामले में ससुराल पक्ष के कोई व्यक्ति भी मदद कर सकता है। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। आपको अपने वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपकी किसी नई चीज को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव को लोगों से शेयर करेंगे।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ भू राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने मन की इच्छा के विरुद्ध कोई काम नहीं करना है। कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप किसी बात पर पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में आ रही बाधाओं को लेकर अपने सीनियरों से बातचीत करेंगे। यदि आपने किसी काम को पूरा करने का सोचा था, तो वह आप अवश्य पूरा करेंगे। आप अपने शौक-मौज या दिखावे के चक्कर में काफी धन व्यय ना करें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो वह आप आसानी से कर सकते हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको भविष्य में किसी निर्णय से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए चिंताओं से दूर रहने के लिए रहेगा। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। अत्यधिक तला-भुना भोजन आपको समस्या दे सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। परोपकार की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जैसे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें:  04 मई 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। आपके मन में कुछ उथल-पुथल रहने से आप भगवान की भक्ति में काफी ध्यान लगाएंगे। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर तो उठाएंगी, लेकिन आप उन्हे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। धन को लेकर आपको कहीं निवेश करने के बारे में सोचना होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, क्योंकि आप अपने कुछ पिछले कामों को भी निपटने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप मेहनत भी अधिक करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए सम्मान मिलने की संभावना है। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आप अपनी अच्छे सोच समझकर लाभ उठाएंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में आपका सिक्का खूब चमकेगा और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती हैं। जो आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत की आवश्यकता है। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
21 मार्च 2025 शुक्रवार
हिंदी माह चैत्र

तिथि सप्तमी 11:23:15am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र ज्येष्ठा 01:44:48am
योग सिद्वि 06:40:20pm
करण विष्टि भद्र 03:38:23pm
करण बव 04:23:15am
चन्द्र राशि वृश्चिक till 01:44:48am
चन्द्र राशि धनु from 01:44:48am
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर क्रोधी
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

यह भी पढ़ें:  23 अक्टूबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

वाराणसी
सूर्योदय 06:31:09 am
सूर्यास्त 06:37:10pm
दिन काल 12:06:01 pm
रात्री काल 11:53:00am
चंद्रास्त 10:37:35 am
चंद्रोदय 12:54:17am
सूर्योदय
लग्न मीन 6°27′, 336°27′
सूर्य नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा
चन्द्र नक्षत्र ज्येष्ठा

पद, चरण
या ज्येष्ठा 12:41:45pm
यी ज्येष्ठा 07:14:21pm
यू ज्येष्ठा 01:44:48am
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *