Horo

20 अक्टूबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
20 अक्टूबर 2024, रविवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। धैर्य रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी, गुस्सा त्याग दें। संतान के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। थकान हो सकती है । स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा। मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उदारवादी रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें:  इन राशि वालों के लिए अच्छा है आज का दिन, देखें यहां

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यो में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा। जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा। व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

यह भी पढ़ें:  मुगबासन टारगेट वेलफेयर सोसाइटी द्वितीय चरण की मेरिट सिलेक्शन टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मध्यम रहेगा। कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। प्रेमी से बात होंगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
20 अक्टूबर 2024, रविवार
हिंदी माह कार्तिक

तिथि तृतीया 06:45:38am
तिथि चतुर्थी 04:16:29am (क्षय)
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र कृत्तिका 08:30:35am
योग व्यतिपत 02:10:27pm
करण विष्टि भद्र 06:45:38
करण बव 05:26:21pm
करण बालव 04:16:29am
चन्द्र राशि वृषभ
सूर्य राशि तुला
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

वाराणसी
सूर्योदय 06:27:13am
सूर्यास्त 05:55:41pm
चंद्रास्त 09:25:07am
चंद्रोदय 08:14:39pm
सूर्योदय
लग्न तुला 2°56′, 182°56′
सूर्य नक्षत्र चित्रा
चन्द्र नक्षत्र कृत्तिका

पद, चरण
ए कृत्तिका 08:30:35am
ओ रोहिणी 02:01:46pm
वा रोहिणी 07:35:12pm
वी रोहिणी 01:11:03am
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कोकोरो आर्ट गैलरी में 12 जून से कालीघाट पटचित्र प्रदर्शनी एवं कार्यशाला

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + twelve =