20 फरवरी (शनिवार) : आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा

मेष: समय सुधार पर है, आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास अच्छा परिणाम देंगे। लाभ प्राप्ति के अवसर बढ़ रहे हैं। आज काम के घंटे बढ़ेंगे, कुछ नया करने को मिलेगा तथा कुछ नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं को लेकर थोड़ी सी परेशानी रहेगी। सगाई, संबंध के दृष्टिकोण से दिन ठीक है, पिता के लिए समय शानदार है और आज माता को भी विशेष लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों में रुचि लेने से आपको लाभ होगा। आज वाणी पर संयम रखें। यात्रा लाभ दे सकती है।

वृषभ: आपके सभी काम सोचे हुए ढंग से हो जाएंगे। दैनिक आय बढ़ेगी। पर-प्रपंच में नहीं पड़ें अन्यथा हानि होगी। भागीदारी के मामलों में थोड़ा संकोच रहेगा परन्तु आपका आर्थिक लाभ बढ़ेगा। अन्य शहरों से आय बढ़ सकती है, विदेश से आय बढ़ सकती है। भूमि-भवन के मामलों में स्थितियां अनुकूल चल रही हैं कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। वाहन सुविधा भी बढ़ेगी। व्यावसायिक विवाद में आप विजयी रहेंगे। ठोस निर्णय की आवश्यकता है।

मिथुुन: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास अच्छा परिणाम दे सकते हैं। कोई रुका हुए धन विशेष प्रयास से ही निकल सकता है। किसी विषय में साहस भरा फैसला लेने का दिन है परन्तु किसी नये काम का प्रारम्भ आज नहीं करें। कार्य क्षेत्र में आज अधिक कौशल दिखाने का समय मिलेगा। कार्य पद्धति में सुधार का मौका मिलेगा। कार्य योजना में भी संशोधन कर सकते हैं। प्रेम संबंध में थोड़ी बहुत अड़चनें हो सकती हैं, जिसे आप अपनी वाक् पटुता से ठीक करने की कोशिश करेंगे।

कर्क: समय भाग्यशाली है। कोई न कोई अच्छी बात आएगी, जिससे आपका मन दिनभर प्रसन्न रहेगा। जितना प्रयास करेंगे, उतना ही अच्छा फल आएगा। आपको संबंध ज्यादा अच्छे बनाए रखने के लिए कोशिश करनी चाहिए। मिल-जुल कर काम करने से लाभ होगा। आज हाथ में आए हुए अवसर को पूरी तरह भुना लें। आपकी दैनिक आय बढ़ेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कुटुम्ब के मामले में समाधान निकल आने से राहत मिलेगी। यात्रा लाभकारी है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

सिंह: किसी बात से मन ही मन बहुत परेशान रहेंगे। निजी मामलों में कुछ खास न हो पाने का मलाल रहेगा। काम-काज में थोड़ी असुविधा रहेगी। किसी नाराजगी भी आपको परेशान करेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा। दैनिक आय बढ़ेगी, कोई अचानक लाभ भी हो सकता है। लेन-देन की सुविधा बढ़ेगी। धन प्रबंध में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी से काम लें, कोई समस्या हल हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सूझ-बूझ से काम लें तो आपसी क्रोध में कमी आएगी। आज धर्म-कर्म के मामलों में बहुत रुचि रहेगी।

कन्या: भाग्यशाली दिन है, विशेष उपलब्धि हो सकती है, लाभ अचानक बढ़ेगा। विदेश से या दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। आप जितना श्रम कर रहे हैं, वह पूरा लाभ में बदल जाएगा। आपके प्रति लोगों की राय बदलेगी। आजकल में कुछ आलोचना भी सहन करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी के काम-काज में गति आएगी। प्रेम संबंध में नवीनता आएगी। अज्ञात स्रोत से लाभ हो सकता है। शत्रुओं को लेकर आप सावधान रहें।

तुला: किसी विशेष स्रोत से धन प्राप्ति हो सकती है। आए हुए लाभ में से ऋण भुगतान भी करना पड़ सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस की नाराजगी का विशेष ध्यान रखें। आज किसी जांच की कार्यवाही का भी ध्यान रखना चाहिए। आज कई छोटे काम करने पड़ सकते हैं। अपने अधीनस्थ लोगों को लेकर मन में असंतोष की भावना रहेगी। आप धीरज से काम लें और छोटी-मोटी बातों को दर गुजर कर दें। काम की अधिकता से खान-पान में अनियमितता रहेगी। आज यात्रा का त्याग कर दें।

वृश्चिक: आज भाग्यशाली दिन है। कोई अच्छी उपलब्धि हो सकती है। आपके मुंह से निकली कोई बात परिणाम देने वाली हो सकती है। सार्वजनिक तौर पर आपका कार्य प्रदर्शन बहुत अच्छा हो सकता है। लोग आपका कहना मानेंगे और अधिक कार्य करेंगे। बाहरी शहरों से कामकाज बढ़ेगा। विदेश व्यापार भी बढ़ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कोई विशेष योजना बनानी पड़ेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के लिए कोई नई योजना भी सामने ला सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

धनु: समय सुधार पर है परन्तु कामकाज में जटिलता बढ़ रही है। काम का दबाव भी बढ़ रहा है। आज कार्य पद्धति में परिवर्तन ला सकते हैं, इससे कार्य कौशल बढ़ेगा और लाभ होगा। आर्थिक स्थितियों में परिवर्तन भी आ रहा है। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप जितना अधिक श्रम करेंगे, लाभ की मात्रा उतनी ही बढ़ेगी। कोई ऐसा खर्चा करना पड़ सकता है, जो गैर कानूनी हो या जिसे आप नहीं करना चाहते हों। कपड़े, वस्त्र, जेवर इत्यादि का खर्चा बढ़ेगा। यात्रा लाभकारी हो सकती है, यदि निजी यात्रा को व्यवसाय में बदल दें।

मकर: सुबह से ही मन में तनाव रहेगा। कार्यभार बहुत ज्यादा है और आप समय पर हर कार्य नहीं कर पा रहे हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास अधूरे रहेंगे। आप जितनी मेहनत कर रहे हैं, उसका आधा लाभ भी नहीं मिलेगा। आपके दैनिक काम-काज में व्यस्तता बढ़ेगी परन्तु दाम्पत्य जीवन में मध्यम समय रहेगा। बेहद तनाव से निराशा व ब्लड प्रेशर जैसी समस्या रह सकती है। संतान की कार्य प्रणाली से आप प्रसन्न नहीं हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता से मन अवश्य प्रसन्न रहेगा।

कुंभ: विशेष प्रतिष्ठा का दिन है। आज एक तरफ लाभ होगा, दूसरी तरफ खर्चा। यात्रा को टाल दें, यात्रा के परिणाम शुभ नहीं रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस की नाराजगी पर ध्यान दें। वे जो कार्य चाहते हैं, उसे समझने की चेष्टा करें। घर-परिवार के मामलों में सुधार होगा। कामकाज में गति आएगी। जेवर, वस्त्र इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं, उपहार भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी के लिए श्रेष्ठ समय है, उन्हें अचानक बड़े लाभ की भूमिका बन रही है।

मीन: आपकी स्थितियों में बड़ा विरोधाभास रहेगा। एक तरफ अच्छी बातें आएंगी तो दूसरी तरफ खराब बातें आएंगी। किसी की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी। आज धन लाभ होगा और कोई अचानक प्राप्ति भी हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों में थोड़ी परेशानी रहेगी। आप किसी बात की गंभीरता को समझ नहीं पाएंगे और नाराजगी झेलेंगे। यात्रा योग प्रबल है। खर्चा होगा। किसी विवाद से भी बचकर रहें। वाहन संबंधी परेशानी आ सकती है। संध्या के बाद काम-काज में नई गति आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *