Horo

2 सितंबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
02 सितंबर 2025 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत आज प्रातः काल से ही नरम रहेगी बाहर का खान-पान एवं शीतल प्रदार्थ ज्यादा गड़बड़ करेगा इनसे दूर रहेगें। नौकरी पेशा जातकों को लापरवाही के कारण अधिकारियों की डांट सुननी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग भी समय से वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। व्यवसाय में आज लगभग सभी कार्य आपकी सोच के विपरीत ही होंगे नए कार्यो में पैसा ना फसायें पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें धन लाभ आज अल्प मात्रा में ही होगा। महिलाएं भी आज शारीरिक क्षमता कम रहने से मामूली बातों से चिढ़ जाएंगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप किसी बहुप्रतीक्षित आवश्यक कार्य के पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगे लेकिन सरकारी कार्य आज बिना जोड़तोड़ किए पूर्ण नही हो सकेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे मध्यान तक धन को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन इसके बाद धन की आमद होने पर आर्थिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाएं चतुराई से अपने कार्य बना लेंगी अपनी बुद्धि पर घमंड भी करेंगी। पारिवारिक सदस्य अथवा रिश्तेदारों से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे घर मे आपसी संबंध भी सामान्य ही बने रहेंगे। सार्वजनिक व्यवहारों में बढ़ोत्तरी होगी। निवेश से आज बचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको घरेलू एवं व्यवसाय सम्बन्धित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर किसी गलत निर्णय से नुकसान होगा आज आपको गलत मार्गदर्शन करने वाले ही अधिक मिलेंगे जिससे सही दिशा में जा रहा काम भी गलत हों जायेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उलझनों भरा रहेगा आय ले देकर बना लेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च साथ आने से बजट गड़बड़ाएगा। महिलाएं भी आर्थिक कारणों से अभिलाषा पूर्ण नही कर पाएंगी लेकिन पारिवारिक सुख को व्यक्तिगत सुख से ज्यादा महत्त्व देंगी बुजुर्गो का स्नेह मिलेगा। सेहत में धीरे धीरे गिरावट दर्ज होगी दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी के गलत आचरण से मन मे क्रोध आएगा फिर भी परिणाम जानकर माफ कर देंगे लेकिन व्यवहार विपरीत ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी। अन्य लोगो के ऊपर निर्भर रहने से सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। उधारी वाले व्यवहार परेशानी में डालेंगे जल्द चुकता करने का प्रयास करें वरना सम्मान हानि हो सकती है। महिलाएं आज सुनेंगी सबकी लेकिन करेंगी अपने ही मन की जिससे स्वयं तो संतोषी रहेंगी लेकिन अन्य लोगो को दुविधा में डालेंगी। परिवार के बुजुर्गो के साथ तीखी बहस हो सकती है शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा परिणाम बुरे होंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आज आपका रूखा व्यवहार दिन भर किसी ना किसी के साथ व्यर्थ के विवाद खड़े करेगा स्वभाव में क्रोध भी रहेगा। महिलाओं में भी धैर्य की कमी रहेगी अपनी व्यर्थ की बयानबाजी से माहौल ज्यादा अशांत बनाएंगी परिवार में संपत्ति को लेकर भी विवाद के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी छोटीमोटी बातो पर उलझ बैठेंगे, जिसका प्रभाव दैनिक आय पर भी पड़ेगा। धन लाभ आज आशा से भी बहुत कम ही रहेगा। गृहस्थ में अनावश्यक खर्चो में बढ़ोतरी होगी उधार लेने की नौबत आ सकती है यथा संभव आज ना लें। स्वास्थ्य को भी संभालें जोखिम वाले कार्य आज ना करें।

यह भी पढ़ें:  विश्वास को निरंतर बनाए रखना हमारा दायित्व : मोदी

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। सोची हुई योजनाएं थोड़े से प्रयास के बाद स्वतः ही गति पकड़ लेगी। स्वभाव में व्यवहारिकता एवं मिलनसार प्रवृति रहने से आज किसी से सहायता मांगना भी आसान रहेगा लोग आपके किसी काम के लिए मना नही कर सकेंगे। आर्थिक रूप से दिन आशा से अधिक बेहतर रहेगा। व्यवसायी एवं नौकरी पेशा लोग भी निश्चित धन लाभ के साथ अतिरिक्त आय भी बना सकेंगे। प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनमें भी आज लाभ की संभावना ही रहेगी। महिलाएं आज किसी से बहस होने पर मन ही मन जलीभुनी रहेंगी। सेहत उत्तम रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। आर्थिक रूप से कमजोर रहने के कारण अधिकांश योजनाओं को सिरे नही चढ़ा पाएंगे व्यापार में भी आज व्यवसाय सीमित ही रहेगा दौड़-धूप करने के बाद भी काम चलाने लायक धन की प्राप्ति होगी। आज आप घरेलू एवं अन्य बाहरी विवादों से दूरी बना कर रहेंगे फिर भी महिलाओं के विपरीत व्यवहार के कारण मन आहत होगा। सरकारी संबंधित कार्यो में भी किसी प्रक्रिया के अधूरे रहने से विलम्ब होगा। घर मे भाई बंधु आपसे काम निकालने के लिए मीठा व्यवहार करेंगे। व्यर्थ के खर्च ना चाहने पर भी करने पड़ेंगे। संध्या बाद अधिक थकान अनुभव होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण स्वयं ही अपने कार्य बिगाड़ लेंगे। किसी पुराने गलत निर्णय के कारण पश्चाताप भी होगा। कार्य व्यवसाय में परिजनों का मार्गदर्शन मिलने पर भी आय के स्त्रोत्र विकसित नही कर सकेंगे सीमित मात्रा में धन की आमद रहेगी लेकिन वह भी परिवार में किसी ना किसी की फरमाइश पूरी करने में लग जायेगी। सन्तानो को पढ़ाई के ऊपर अतिरिक्त खर्च होगा। महिलाएं आज प्रयास करने के बाद भी खर्च नही रोक पाएंगी आर्थिक कारणों से चिंतित भी रहेंगी इस विषय मे बुजुर्गो का सहयोग मिलने पर थोड़ी राहत मिलेगी। अपच की समस्या होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप शांत रहने का प्रयास करेंगे परन्तु फिर भी आसपास का वातावरण ही कुछ ऐसा बनेगा जिससे आपको क्रोध आएगा। घर में परिजन एवं कार्य क्षेत्र पर सहकर्मीयों को समझाने पर भी मनमानी कार्य करेंगे जिसका परिणाम बाद में स्वयं के साथ ही आपके लिए भी अहितकर रहेगा। मन में धार्मिक भाव आज अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर भी कुछ ना कुछ मानसिक जपादि करते रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन मध्यम फलदायी रहेगा अधिक परिश्रम के बाद ही धन लाभ होगा। उधारी आज किसी को भूल कर भी ना दें। महिलाएं छोटी बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगी जिससे वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा।

यह भी पढ़ें:  23 नवंबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज अचानक किसी की सहायता अथवा स्वभाव परिवर्तन देख कर आश्चर्य चकित रह जायेंगे। काम-धंधा भी आशाजनक रहेगा परन्तु उधारी वाले व्यवहारों से निजात पाना असंभव होगा इसी वजह से धन संचय करने में भी परेशानी आएगी। खर्च आज आसानी से निकाल लेंगे। सरकारी कार्य अधिकारियों को मेहरबानी से आगे बढ़ेंगे। महिलाएं आज किसी कारण से पुरुषों के ऊपर आश्रित रहेंगी समय से कामना पूर्ति ना होने एवं परिजनों के उद्दंड व्यवहार से क्रोधित भी रहेंगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए कार्य आज आरम्भ से ही सही दिशा में आगे बढ़ेंगे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से बिक्री बढ़ेगी। धन लाभ भी बीच-बीच मे होता रहेगा। नौकरी वाले लोगो को आज अतिरिक्त आय बनाने का मौका भी मिलेगा इसके लिए परिश्रम भी ज्यादा करना पड़ेगा। सहकर्मी आपके व्यवहार से नाराज होंगे फिर भी कार्यो पर इसका प्रभाव नही पड़ेगा। धन को लेकर किसी से कहा-सुनी हो सकती है यहां धैर्य का परिचय दें अन्यथा धन के साथ ही संबंध भी डूबेंगे। महिलाएं आज मनोकामना पूर्ति हेतु स्वार्थी व्यवहार करेंगी। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा शांति से व्यतीत करेंगे। आर्थिक आयोजन करने से घबराएंगे लेकिन आज व्यवसाय अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में निवेश निसंकोच होकर करें विलम्ब से ही सही नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे। व्यवसाय में दुविधा की स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लें धन लाभ आज निश्चित होकर रहेगा। महिलाएं आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगी पारिवारिक वातावरण को भी महकाएंगी। दाम्पत्य जीवन मे भी आत्मीयता रहेगी। बेरोजगार नए कार्य से जुड़ेंगे व्यर्थ बहस वाले प्रसंगों से दूर रहें।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

यह भी पढ़ें:  28 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का पंचांग।।
2 सितंबर 2025 मंगलवार
हिन्दी माह आश्विन

तिथि दशमी 03:52:29am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र मूल 09:50:16pm
योग प्रीति 04:38:23pm
करण तैतुल 03:22:22pm
करण गर 03:52:29am
चन्द्र राशि धनु
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:41:59am
सूर्यास्त 06:16:21pm
दिन काल 12:34:22 pm
रात्री काल 11:26:00am
चंद्रोदय 02:28:35pm
चंद्रास्त 12:54:23am
सूर्योदय
लग्न सिंह 15°35′, 135°35′
सूर्य नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र मूल

पद, चरण
यो मूल 08:56:45am
भा मूल 03:24:41pm
भी मूल 09:50:16pm
भू पूर्वाषाढा 04:13:23
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =