दुनिया में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा मामले : डब्ल्यूएचओ

जेनेवा : चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश इस जानलेवा वायरस से जूझ रहे है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चौकाने वाला खुलासा किया है। संगठन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2 लाख 30 हजार 370 नये मामले दर्ज किए। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए।

इस दौरान 5000 से ज्यादा लोगों की जान भी गई। इससे पहले 10 जुलाई को रिकॉर्ड 2 लाख 28 हजार 102 मामले सामने आए थे। इस बीच मेडागास्कर में संक्रमण की वजह से दो सांसदों की मौत हो गई है और 14 सांसद संक्रमित मिले हैं। राष्ट्रपति एंड्री रैजोइलिना ने बताया कि इसके अलावा 25 दूसरे सांसदों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इसके मद्देनदर सरकार ने राजधानी की सीमा सील करने का फैसला किया गया है। वहां से 49 हजार 644 मामले सामने आए हैं। इससे पहले सरकार ने 1 जुलाई से देश भर में लॉकडाउन बढ़ा दिया था। बता दें कि  दुनिया में कोरोना से अब तक 5 लाख 71 हजार 571 की मौत हो चुकी है। जबकि 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार 942 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 75 लाख 82 हजार 35 लोग ठीक हो चुके हैं।

जापान में 92  अमेरिकी सैनिक संक्रमित

दुनिया में जारी कोरोना के कहर के बीच जापान के ओकिनावा आईलैंड पर रविवार को 23 अमेरिकी सैनिक संक्रमित मिले। इससे पहले शनिवार को भी यहां पर 71 सैनिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अमेरिकी नौसेना के अफसर मेजर केन कुंजे ने कहा कि अब इस बेस पर संक्रमितों की संख्या 94 हो गई है। ये सभी मामले 7 से 13 जुलाई के बीच सामने आए हैं।

बोलिविया के वित्त मंत्री संक्रमित

बोलिविया के वित्त मंत्री ऑस्कर ऑरिट्ज संक्रमित पाए गए हैं। ऑरिट्ज देश के चौथे ऐसे नेता हैं, जो पिछले चार दिनों में संक्रमित मिले हैं। यहां की राष्ट्रपति जेनिन ऐनेज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मारिया इडी रोका, खनन मंत्री जॉर्ज फर्नांनडो ओरोपेजा और प्रेसिडेंसी मिनिस्टर येर्को नुनेज नेग्रेट्‌टे भी संक्रमित मिले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *