Horo

19 नवंबर 2024 : आज का राशिफल एवं पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
19 नवंबर 2024, मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बीते दिन की तुलना में मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। लेकिन आज भी काम धंदे को लेकर कोई आशा की किरण नजर नही आने से मन मे नकारात्मक भाव बढ़ेंगे। जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसी में व्यवधान आने से आरम्भ में ही निराश हो जाएंगे। सन्तानो के भविष्य को लेकर मन ही मन विचार बनाएंगे पर कोई हल नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज काम चलाऊ धन मिल जाएगा लेकिन सर पर कोई न कोई कर्ज रहने के कारण चिंतित ही रहेंगे। विरोधी पक्ष अथवा अन्य लोगो की उन्नति देख मन अधिक दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लोगो से सहयोग के आश्वासन ही मिलेंगे मदद के समय सब अपनी समस्या बता कर दूर भागेंगे। घरेलू अथवा व्यावसायिक कारणों से किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। संध्या बाद से स्थिति में सुधार आएगा लेकिन सेहत नरम होने से इसका लाभ नही उठा पाएंगे। परिवार में किसी को लंबे रोग होने की आशंका है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज प्रातः काल से ही आप संतुष्ट नजर आएंगे शरीर भी आलस्य से भरा रहेगा जिससे किसी भी प्रकार के जटिल कार्यो को करने से बचेंगे लेकिन घरेलू समस्याए आज चैन से आराम नही करने देंगे। परिवार का कोई न कोई सदस्य अपनी समस्याएं लेकर आता रहेगा। छोटी मोटी उलझनों को सुलझाने में ही मध्यान तक का समय निकल जायेगा। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा आशा नही रहेगी फिर भी अकस्मात लाभ होने से आश्चर्य में पड़ेंगे एक बार धन लाभ होने पर लोभ बढ़ेगा लेकिन आगे के लिए ज्यादा उम्मीद ना लगाए। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज पहले सम्मान मिलेगा लेकिन कुछ ही समय मे किसी से बहस बाजी हो सकती है इससे दूर रहे अन्यथा दुसरो के चक्कर मे अपना सम्मान खो देंगे। कंधे कमर में दर्द अथवा कही चोट लग सकती है

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप दिन भर खुश मिजाज रहेंगे लेकिन जल्दी से किसी काम को करने के लिए तैयार भी नही होंगे। मध्यान तक का समय आलस्य में बीतेगा कही पर्यटक स्थल अथवा रिश्तेदारी में जाने की योजना बनाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा समय नही दे पाएंगे फिर भी कम समय और परिश्रम की तुलना में अधिक लाभ मिल जाएगा धन की प्राप्ति आज विलंब से होने के कारण प्राप्ति पर उत्साह नही रहेगा। पति-पत्नी से आकस्मिक खुशी मिलेगी लेकिन किसी गलतफहमी अथवा कार्य शैली पसंद ना आने के कारण झगड़ा होने की भी संभावना है। पैतृक कारणों से समाज मे मान सम्मान बढेगा। नौकरी वाले लोग जब तक घरवालो से चार बाते नही सुनेगें तब तक घर मे आलस्य प्रमाद ही फैलाएंगे। काम की जगह मनोरंजन के लिये तत्पर रहेंगे। संध्या का समय उत्तम भोजन मनपसंद वस्तु मिलने से आनंद में बीतेगा। परिवार में किसी को अस्पताल ले जाना पड़ सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी कार्य शैली अत्यंत धीमी रहेगी। दिन के आरम्भ से ही सुस्ती रहने के कारण समस्त कार्य विलंब से चलेंगे। नौकरी पेशा वालों को आज यात्रा पर्यटन की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी इससे क्रोध तो आएगा लेकिन परिस्थितिवश शांत ही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर भी ख्यालों  में खोए रहेंगे काम करने का मन नही करेगा फिर भी किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए जबरदस्ती लगना पड़ेगा। धन की आमद आज आशा न होने पर भी होगी जिससे उदासीनता उत्साह में बदल जाएगी। घरेलू वातावरण आज छोटी छोटी बातों पर गरम होगा लेकिन थोड़े विलंब से परिजनों की कामना पूर्ति करने पर सब सामान्य हो जाएगा। माता अथवा पैतृक कार्यो में लाभ होने की संभावना है लेकिन इसके लिए आपको नरम व्यवहार करना पड़ेगा। सेहत रात्रि से नरम होगी कफ सर्दी खांसी की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें:  इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ढाई साल की बच्ची का नाम हुआ दर्ज

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपने कार्य व्यवसाय की जगह घरेलू एवं सामाजिक मामलों को अधिक महत्त्व देंगे दिन के आरंभिक भाग में शारीरिक स्फूर्ति की कमी रहेगी दैनिक कार्यो में एक बार विलंब होने पर दिन के शेष कार्यो में भी विलंब होता जाएगा। व्यवसायी वर्ग आज कम समय मे अधिक लाभ पाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफलता नही मिलेगी फिर भी धन की आमद कम ही सही होगी जरूर। आज आपसे ज्यादा परिजन काम धंदे को लेकर चिंतित दिखेंगे सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा लेकिन आप ज्यादा झंझट में पड़ना पसंद नही करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर सरकारी कार्यो को बनाने के लिए प्रयास करेंगे यहां आज पारिवारिक एवं स्वय की प्रतिष्ठा भी काम नही आएगी। घर की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन सभी काम धीमी गति से चलने पर थोड़ी असुविधा अनुभव करेंगे। सर एवं कमर दर्द की शिकायत रहेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी स्नेहीजनो से संबंधों में खटास बढ़ाएगी। आज आप जिससे लाभ उठाने का विचार कर रहे है वह व्यक्ति स्वयं आपसे कोई न कोई काम निकालने के चक्कर मे रहेगा लेकिन मन की बात प्रकट ना करने पर असमंजस की स्थिति काम होने नही देगी धन लाभ प्रयास के बाद अल्प मात्रा में ही होगा। नौकरी पेशा वालों को अतिरिक्त कार्य भर मिलेगा परन्तु कोई तिकडम लगाकर इससे बच निकलेंगे। मध्यान तक किसी न किसी कार्य से व्यस्तता रहने के कारण अपनी कामनाओ की पूर्ति ना होने पर क्रोध आएगा इसके बाद किसी भी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे। संध्या का समय मित्र प्रियजन के साथ एकांत स्थान में आनंद से बिताएंगे। पेट एवं कमर दर्द की शिकायत रहेगी पतले दही का सेवन लाभ दे सकता है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सेहत में पहले से सुधार रहेगा लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे। कोई भी काम सर आने पर ही करेंगे जिससे घर और कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पनपेगी। मध्यान तक दिन का कोई लक्ष्य ना होने के कारण व्यर्थ समय खराब होगा इसके बाद कार्य व्यवसाय में अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी में शरीर की अवहेलना करेंगे आज घरेलू कार्य भी एकसाथ आने से परेशानी होगी लेकिन किसी का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत भी मिलेगी। आज घर के सदस्य जिस सुख शांति की कामना करेंगे वह आप दे नही पाएंगे जिससे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा कुछ न कुछ लोभ अथवा खर्च करने के बाद ही शांति स्थापित होगी। घर के बड़े बुजुर्ग भी आपकी लचर नीति से परेशान होंगे। लेकिन विद्या बुद्धि का प्रभाव सार्वजनिक क्षेत्र से वाहवाही दिलाएगा। संध्या बाद किसी से अकस्मात झगड़ा हो सकता है। थकान के कारण आलस्य भी बढ़ेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप किसी पुरानी गलती को फिर से दोहराने पर मुश्किल में फंस सकते है इसका ध्यान अवश्य रखें। घर के सदस्य दिन के आरम्भ से ही किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे सबको एक साथ संतुष्ट नही कर पाएंगे फिर भी कोशिश जरूर करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज जिस समय आशा नही रहेगी तभी अकस्मात कार्य आएगा सतर्क रहने की आवश्यकता है आज वैसे ही काम मे मन नही लगेगा ऊपर से धन लाभ के प्रसंग भी कुछ समय के लिए ही बनेंगे। मध्यान बाद के समय मन उटपटांग कार्यो की तरफ भागेगा। मित्र मंडली में बैठने पर अनैतिक कार्यो में अवश्य पड़ सकते है बाद में इसका परिणाम गंभीर हो सकता है इसलिए आज ज्यादा से ज्यादा समय परिजनों के साथ बिताने का प्रयास करें। मौज शौक के साथ घरेलू सुख सुविधा जुटाने पर अत्यधिक खर्च होगा। रक्त संचार में गड़बड़ी अथवा गिरने से चोटादि का भय है।

यह भी पढ़ें:  जालौन : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक लचीलापन आएगा। आप जहां भी रहेंगे वही आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। किसी भी कार्य को लेकर गंभीरता ना रहने के कारण घरवालो की आलोचना सुन्नी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य लोगो की अपेक्षा जल्दी पूर्ण कर लेने पर प्रशंशा होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज ज्यादा सोच विचार नही करेंगे लेकिन किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन अंत समय टालनी पड़ेगी। धन की आमद की तुलना में आज खर्च अधिक होगा। धन अथवा सम्पति को लेकर माता अथवा किसी अन्य परिजन से खींचतान हो सकती हैं। घर के सदस्यों की किसी पुरानी फरमाइश को पूर्ण करने में धन व्यय होगा। संध्या के समय मनोकामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी अकस्मात से सावधान रहें। यात्रा में खर्च के बाद भी उद्देश्य पूर्ति नही हो सकेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप केवल अपने मन की ही सुनेगें और करेंगे भी वैसा ही। कोई आपके हित की बात भी कहे उसका आपको कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचर्या व्यर्थ की बातों में खराब करेंगे स्वयं जो मन आये करेंगे लेकिन कोई अन्य खास कर घर के सदस्य छोटे भाई बहन की मामूली गलतियों को भी बढ़ाचढ़ा कर बोलेंगे। पति पत्नी के बीच अहम को लेकर नोकझोंक होगी कारण भी घरेलू सदस्य ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा रखना व्यर्थ रहेगा मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। किसी से पुरानी उगाही का पैसा पाने के लिये जोर जबरदस्ती का सहारा लेना पड़ेगा इसमे जितना लाभ नही होगा उतनी बदनामी हो सकती है। धार्मिक आस्थाओं में कल की तुलना में कमी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र बन सकते है अपने विचारों को मन मे ही रखें। कुछ समय के लिए मनपसंद वातावरण मिलने से दिमागी शान्ति मिलेगी। गर्म सर्द होने से कष्ट होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप बाहर के कार्यो में अत्यंत रुचि लेंगे बुद्धि विवेक भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक इस्तेमाल करने से सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि परोपकारी भद्र इंसान जैसी बनेगी लेकिन घरेलु मामलो में इसके विपरीत आचरण करेंगे किसी परिजन से किया वादा टालने पर घर मे अशांति का माहौल बनेगा फिर भी इसे सुधारने की जगह दबाव डालकर शांत करने का प्रयास करेंगे जिसमें असफलता ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर सहज ही मिलेंगे लेकिन अधिक आत्मविश्वास के कारण हाथ से निकल भी सकते है धन लाभ संचय करने लायक होगा इसके लिए आराम त्यागना पड़ेगा। बेरोजगारों को किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से रोजगार की दिशा में आशा की किरण मिलेगी निकट भविष्य में शुभ समाचार भी मिल सकता है। विपरीत लिंगीय आकर्षण सार्वजनिक क्षेत्र पर मान हानि अथवा हास्य का कारण बन सकता है। कफ पित्त की समस्या बनेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप दिन के आरम्भ से ही आराम की तलाश में रहेंगे लेकिन होगा इसके विपरीत ही। घरेलू कार्यो के साथ कोई अधूरा व्यावसायिक कार्य सर पर आने से आपकी कामना पूर्ति मन मे ही रह जाएगी। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवसाय आशानुकूल नही मिलने से थोड़ी ही देर में ऊबन अनुभव करेंगे। आज किसी के द्वारा पुराना वादा पूरा ना कर पाने पर अपमानित भी हो सकते है। धन की आमद आज सीमित ही रहेगी और फिजूल खर्च अधिक जिससे भविष्य में आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा। सहकर्मी एवं निकटस्थ स्वार्थ के समय मीठा व्यवहार करेंगे पर काम पड़ने पर नजर नही आएंगे। घरेलू वातावरण संध्या के समय अकस्मात उग्र हो सकता है आज सभी को एकसाथ खुश रखना नामुमकिन है। लापरवाही में चोट लगवाएंगे अग्नि से भी सावधान रहें।

यह भी पढ़ें:  ममता ने व्हीलचेयर से प्रचार किया इसलिए बंगाल चुनाव जीता : आठवले

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
19 नवंबर 2024, मंगलवार
हिंदी माह मार्गशीर्ष

तिथि चतुर्थी 05:27:35pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र आद्रा 02:54:52pm
योग साध्य 02:54:44pm
करण बालव 05:27:35pm
करण कौलव 05:01:48am
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्य राशि वृश्चिक
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081

वाराणसी
सूर्योदय 06:44:36am
सूर्यास्त 05:40:00pm
चंद्रास्त 10:16:55am
चंद्रोदय 08:58:50pm
सूर्योदय
लग्न वृश्चिक 2°59′, 212°59′
सूर्य नक्षत्र विशाखा
चन्द्र नक्षत्र आद्रा

पद, चरण
ङ आद्रा 09:03:53am
छ आद्रा 02:54:52pm
के पुनर्वसु 08:48:51pm
को पुनर्वसु 02:45:52am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + twelve =