Horo

19 मई 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का पंचांग एवं राशिफल।।
19 मई 2025 सोमवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। व्यवसाय के साथ ही सामाजिक दृष्टिकोण से भी दिन लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा पुराने कार्यो से धन लाभ होगा। नए सौदे भी हाथ लगेंगे परन्तु इन पर कार्य आरंभ आज नही हो सकेगा। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। महिलाएं आज स्वयं की गलती के कारण परेशान रहेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति सहज होगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे फिर भी सभी को एक साथ प्रसन्न नही रख पाएंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान के बाद ही संतोष जनक लाभ होगा। आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बिताएंगे मौज शौक के साथ ही घरेलू सुख सुविधा जुटाने पर भी खर्च होगा। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महिलाएं आज कामना पूर्ति ना होने पर कुंठित मन से कार्य करेंगी। बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे विवेकी व्यवहार अपनाएं।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। कार्य अधूरे रहेंगे गलत निर्णय के कारण हानि होने की संभावना भी है। परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। महिलाएं घर एवं बाहर की जिम्मेदारियों में आज लापरवाही करेंगी जिससे अव्यवस्था बढ़ेगी। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। संध्या के बाद संबंधों को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको किसी आयोजन में आमंत्रित किया जा सकता है परन्तु सतर्क रहें खुशनुमा माहौल किसी से कहासुनी होने पर प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आज आप में वैचारिक निखार आएगा लोगो की मदद भी बिना विचार करेंगे। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे स्त्री वर्ग किसी कारण से केवल दिखावे के लिए नाराज होंगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट आने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। आज मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आएगी। भाई-बंधुओ के बीच मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। अनापेक्षित यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें। मध्यान बाद का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। व्यवसाय अथवा घरेलू सम्बन्धो से धन की प्राप्ति होगी। महिलाएं स्पष्ट बोलने के कारण अन्य लोगो को अखरेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा सहकर्मियों से नाराजगी के चलते कार्य पूर्ण तो होंगे परन्तु कुछ ना कुछ त्रुटि बनी रहेगी। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें। महिलाये आज ज्यादा भावुक रहेंगी मामूली बातो को दिल पर ले लेगी। धर्म कर्म में निष्ठा रहने पर भी कम समय देंगे तंत्र मंत्र में प्रयोग करेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन नहीं लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। महिलाएं आज दयनीय स्थिति से गुजरेंगी अनावश्यक परेशान ना करें। आध्यत्म से जुड़ने पर मानसिक शांति मिल सकती है। संतानो के विषय मे भी आज कोई अशुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे संध्या के समय व्यवसाय में तेजी आने से धन की आमद आशा से अधिक रहेगी। स्त्री-पुत्र से भी आज लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। संध्या बाद का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे लंबी यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। महिलाओ की मांगे तुरंत पूरी करें अन्यथा परेशानी होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को आज अतरिक्त कार्य करने पर परेशानी होगी लेकिन इसका शुभ फल भी मिलेगा। आर्थिक प्रयोजन में विलम्ब होगा फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे अनैतिक कार्यो से आज बचकर रहें हानि हो सकती है। परिजनों में किसी ना किसी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। महिला वर्ग काम के बोझ से अस्वस्थ हो सकती है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बिताएंगे। पूर्व में किए गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ करना पड़ेगा। आज पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा लेकिन दूर रहने वाले रिश्तेदारों एवं पास-पडोसियो से संबंध सामान्य नही रहेंगे। महिलाओं को भी धन सम्मान का लाभ मिलेगा संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। लंबी दूरी की यात्रा आज ना करें लाभ की जगह खर्च होगा साथ ही चोटादि का भय भी रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किए निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आज घरेलू कलह से अशांत रहेगा अपनी गलती ना मानने से मतभेद के लंबे खिंचने के आसार है। पास-पडोसियो से भी तकरार होने की संभावना है। संध्या के बाद थोड़ी बहुत शांति मिलेगी फिर भी आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में आज आशा से अधिक धन लाभ होगा लेकिन हाथ खुला रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहने से दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी महिलाएं आज इसके विपरीत कंजूसी करेंगी संचय को ज्यादा महत्त्व देंगी। बुजुर्गो का सम्मान करें उनकी आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें अन्यथा नई समस्या खड़ी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
19 मई 2025 सोमवार

तिथि षष्ठी 06:10:57am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र श्रवण 07:28:45pm
योग शुक्ल 05:51:20am
योग ब्रह्म 04:34:37am
करण वणिज 06:10:57am
करण विष्टि भद्र 06:05:23Pm
चन्द्र राशि मकर
सूर्य राशि वृषभ
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:07:18am
सूर्यास्त 06:35:41pm
दिन काल 01:28:23 pm
रात्री काल 10:31:10am
चंद्रास्त 10:28:19 am
चंद्रोदय 12:14:26am
सूर्योदय
लग्न वृषभ 4°3′, 34°3′
सूर्य नक्षत्र कृत्तिका
चन्द्र नक्षत्र श्रवण
पद, चरण
खू श्रवण 07:14:19am
खे श्रवण 01:22:36pm
खो श्रवण 19:28:45pm
गा धनिष्ठा 01:32:44am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eight =