कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, पूर्वी बर्धमान और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में कल आए आंधी-तूफान और बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या बढक़र 18 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।
राज्य के बांकुड़ा जिले से नौ, पूर्वी बर्धमान से छह और पश्चिमी मेदिनीपुर जिले मेें तीन लोगों की बारिश की आपदा की चपेट में आने से मौत हो गई।
ये मौतें उस समय हुईं जब मानसूनी बारिश को देखते हुए किसान खेती के काम में जुटे हुए थे। इसके अलावा कोलकाता में रात भर और आज सुबह हुई बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के मध्य, दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों के कई इलाकों में जलभराव की खबर है।
अधिकारियों के अनुसार,जलभराव और जल निकासी के रास्ते बंद होने से शहर का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे राज्य में और बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में इसके चलते पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढऩे की आशंका है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

