Horo

18 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।

मेष : आज के दिन आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंताग्रस्त रहेंगे, जिसके कारण आपसे अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ गलतियां हो सकती हैं और आपको अपने अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है, लेकिन आप अपने किसी करीबी से इस बारे में सलाह मशवरा करके अपनी चिंताओं से बाहर निकल जाएंगे। सायंकाल के समय अपने माता-पिता से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करेंगे, जिसमें आपको अपने भाइयों के साथ कीआवश्यकता होगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह की कोई बात चल रही थी, तो आज वह भी आपके किसी परिजन की मदद से समाप्त कर सकते हैं।

वृष : आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा, क्योंकि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपने भाई बहनों से कुछ पुरानी यादों को साझा करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से धन का लेनदेन करने जा रहे हैं, तो आपको इस मामले में सतर्क रहना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिचित के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा होगी, जिसके कारण आज आपके शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु भी हो सकते हैं। आज आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं।

कर्क : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन की यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों का आज उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी जो काम कम करते है व बातें अधिक करते हैं, इससे ही उनको फायदा होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आप अपने किसी कार्य के पूरा न होने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  20 मई 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

सिंह : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिसके कारण शिक्षा में आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। आज यदि आपके पिताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।आज आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिनका भविष्य में लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

कन्या : आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में दिनभर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिनसे आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज संतान पक्ष को उत्तम कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज सायंकाल के समय आपका मन कुछ चिंताओं के कारण विचलित होगा, लेकिन वह व्यर्थ की होंगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण यदि आप दोनों के बीच कोई तनाव था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

तुला : आज का दिन राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके द्वारा किए गए कार्यों का आज भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं, जिसमें उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज यदि सरकारी नौकरी से जुड़े इन लोगों ने किसी महिला सहकर्मी से कोई बहस बाजी की तो आज उनकी पदोन्नति रुक सकती है, जिसके कारण आप परेशान होंगे, लेकिन आज आपको अपने कार्य क्षेत्र के कुछ शत्रुओ को पहचान कर उनसे सावधान रहना होगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने व्यापार में अत्यधिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। यदि आज आपको अपने घर अथवा कार्यालय में किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आपको उसे हंसकर टालना होगा, नहीं तो वह बात बहुत लंबी खिंच सकती है। आज आपको किसी के बहकावे में भी आकर कहीं धन का निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

धनु : आज आपको अपने माता-पिता से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके चारों और का वातावरण सुखमय रहेगा। आज आप यदि किसी परिवार के सदस्य के विवाह संबंधित किसी निर्णय कोई ले, तो उसमें परिवार के सभी सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो भविष्य में आपको अपने इस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17, राकांपा (एसपी) 10 लोकसभा सीट पर लड़ेगी चुनाव

मकर : आज का दिन सामाजिक दृष्टिकोण से कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व आपको कुछ नई जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने किसी परिजन से मदद ना मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपको धोखा दे सकते है। सायंकाल के समय आज आप अपने घर मे किसी पूजा-पाठ, हवन, कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार मे मिलने वाले लाभ से थोड़ा नाखुश रहेंगे।

कुंभ : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि भागदौड़ अधिक होने के कारण आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं देंगे, जिसके कारण आपको कुछ बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ अपनी मानसिक परेशानियों को साझा करेंगे, जिससे आपको अपनी कुछ समस्याओं का हल भी मिलेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को आज कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मीन : आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको बड़ों के आशीर्वाद से व आपकी मेहनत से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिसकी अभिलाष आप लंबे समय से कर रहे थे। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई नया व्यवसाय करवा सकते हैं, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा, जिसके कारण आपको मान सम्मान प्राप्त होगा

।।आज का पंचांग।।

दिनांक – 18 दिसम्बर 2021
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – मार्ग शीर्ष मास
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी सुबह 07:24 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
नक्षत्र – रोहिणी दोपहर 01:49 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – साध्य सुबह 09:13 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल – सुबह 09:53 से सुबह 11:14
सूर्योदय – 07:11
सूर्यास्त – 17:59
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय जयंती
विशेष – चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः

यह भी पढ़ें:  आईपीएल टीमों को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की मिलेगी अनुमति

कारोबार में बरकत पाने के लिए :
जिनकी अपनी दुकान है, फैक्ट्री या कारोबार है वे लोग रोज नही तो हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलायें तो उन्हें लाभ होगा ओर गौ सेवा भी होगी।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − four =