।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
17 मई 2025 शनिवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए तनाव को बढ़ाएगा, क्योंकि आप कामों को लेकर दबाव में रहेंगे। यदि आप जीवनसाथी के काम को लेकर परेशान थे, तो उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप व्यापार में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिससे वह और गति पकड़ेगा। संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आपको बेवजह तनाव बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप पर यदि कोई पुराना कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आप घर की साफ-सफाई और रखरखाव पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी बात को बहुत ही सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यापार में रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी संतान किसी भोज आदि पर जा सकते हैं। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। व्यापार में आप अपनी योजनाओं को लेकर काफी मेहनत करेंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी की पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी के कहने में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह बढ़ सकते है। नौकरी में आपको बदलाव बहुत सोच समझकर ही करना बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कुछ जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो इससे आपको बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी माताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी, जो आपकी तनाव को बढ़ाएंगे। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपको परेशानी देगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आपने अपने कामों को छोड़कर बाकी पर ध्यान लगाया, तो आपके कामों के लटकने की संभावना है। आप यदि नौकरी में कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहा है, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई गलत जगह निवेश करने से बचें। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हे किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने का मौका मिलेगा। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, उसमें यदि आपने ढील दी, तो वह भविष्य में बढ़ सकती हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों को वातावरण खुशनुमा रहेगा, जो आपको खुशी देगा। आप किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, जिसके बाद परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर कुछ उलझनें रहेगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने राजनीतिक कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी दूसरे के भरोसे में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही है, तो आप बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर निर्भर ना रहें। आपको अपनी किसी काम को समय से पूरा करना होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप खुशियों से सराबोर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने कामों के लिए शाबाशी मिल सकती है, लेकिन यदि आपने किसी काम में जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें गड़बड़ी होने से आपका मन परेशान रहेगा और आपको किसी के बारे में कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आप अपनी आय और व्यय के मामले में किसी दूसरे व्यक्ति से ना बोले, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको व्यापार में अपने साझेदार से थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं। आप अपने कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे, जिस कारण उनके लटकने की संभावना है। परिवार में चल रही समस्या आज फिर से सिर उठाएंगी, जो आपको परेशानी देगी। आप संतान को कही पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
17 मई 2025 शनिवार
हिंदी माह ज्येष्ठ
तिथि चतुर्थी 05:12:57am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र पूर्वाषाढा 05:42:56pm
योग साध्य 07:07:45am
करण बालव 05:12:56am
करण कौलव 05:38:35Pm
चन्द्र राशि धनु till 12:02:50am
चन्द्र राशि मकर from 12:02:50am
सूर्य राशि वृषभ
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947
वाराणसी
सूर्योदय 05:08:14 am
सूर्यास्त 06:34:36pm
दिन काल 01:26:22pm
रात्री काल 10:33:09am
चंद्रास्त 08:27:18am
चंद्रोदय 10:53:09pm
सूर्योदय
लग्न वृषभ 2°8′ , 32°8′
सूर्य नक्षत्र कृत्तिका
चन्द्र नक्षत्र पूर्वाषाढा
पद, चरण
फा पूर्वाषाढा 11:21:18am
ढा पूर्वाषाढा 05:42:56pm
भे उत्तराषाढा 12:02:50am
आज का दिशा शूल पूर्व
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



