17 January : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
17 जनवरी 2022 सोमवार

मेष राशि : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवन साथी से सामंजस्य बैठाएं। भूमि व भवन की खरीद-फरो्ख्‍त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भय रहेगा। चोट व रोग से बचें।

वृष राशि : प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से बाधा उत्पन्न होगी। नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में दखल न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।

कर्क राशि : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। राजभय है। जल्दबाजी न करें। वाणी में संयम रखें।

सिंह राशि : देव-दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

कन्या राशि : किसी अपरिचित की बातों में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी झगड़े में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि : भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। किसी के उकसावे में न आएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

धनु राशि : सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि : प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध करने का अवसर दूसरों को न दें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि : यात्रा मनोरंजक रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यस्तता के चलते थकान महसूस होगी। विवेक से कार्य करें। लाभार्जन सहज होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

मीन राशि : यात्रा मनोरंजक रहेगी। नई योजना बनेगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिए सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

।।आज का पंचांग।।
17 जनवरी2022सोमवार

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय :-
सूर्योदय : 07:15 am
सूर्यास्त : 05:48 pm
चन्द्रोदय : 05:10 pm
चन्द्रास्त : चन्द्रास्त नहीं

तिथि : पूर्णिमा – 05:17 am , जनवरी 18 तक प्रतिपदा
नक्षत्र : पुनर्वसु – 04:37 am , जनवरी 18 तक पुष्य
योग : वैधृति – 03:53 pm तक विष्कम्भ
करण : विष्टि – 04:21 pm तक
बव – 05:17 am जनवरी 18 तक बालव
वार : सोमवार
पक्ष : शुक्ल पक्ष

चन्द्र मास एवं सम्वत :-
शक सम्वत : 1943
चन्द्रमास : पौष
विक्रम सम्वत : 2078 संवत्सर—आनन्द

राशि तथा नक्षत्र :-
चन्द्र राशि : मिथुन – 10:02 pm तक कर्क
नक्षत्र पद : पुनर्वसु – 08:48 am तक
पुनर्वसु – 03:26 pm तक
पुनर्वसु – 10:02 pm तक
पुनर्वसु – 04:37 am जनवरी 18 तक पुष्य
सूर्य राशि : मकर
सूर्य नक्षत्र : उत्तराषाढा
सूर्य नक्षत्र पद : उत्तराषाढा – 09:18 pm तक उत्तराषाढा

शुभ समय :-
ब्रह्म मुहूर्त : 05:27 am से 06:21 am
प्रातः सन्ध्या : 05:54 am से 07:15 am
अभिजित मुहूर्त : 12:10 pm से 12:52 pm
विजय मुहूर्त : 02:17 pm से 02:59 pm
गोधूलि मुहूर्त : 05:37 pm से 06:01 pm
सायाह्न सन्ध्या : 05:48 pm से 07:08 pm
अमृत काल : 01:59 pm जनवरी 18 से 03:44 am जनवरी 18
निशिता मुहूर्त : 12:04 am जनवरी 18 से 12:58 am , जनवरी 18
सर्वार्थ सिद्धि योग : 04:37 am जनवरी 18 से 07:15 am जनवरी 18

अशुभ समय :-
राहुकाल : 08:34 am से 09:53 am
यमगण्ड : 11:12 am से 12:31 pm
आडल योग : 04:37 am , जनवरी 18 से 07:15 am, जनवरी 18
दुर्मुहूर्त : 12:52 pm से 01:35 pm
02:59 pm से 03:41 pm
गुलिक काल : 01:50 pm से 03:10 pm
वर्ज्य : 03:23 pm से 05:09 pm
बाण : अग्नि – 01:26 pm तक
भद्रा : 07:15 pm से 04:21 pm

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *