
।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
17 अप्रैल 2025 गुरुवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से मन परेशान रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी साझा करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता हासिल होगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप अपने जूनियरों से काम को लेकर मदद ले सकते हैं। आप अपने अधिकारी की बातों को नजरअंदाज ना करें। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। अकेले लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा वाला रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में भी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई अचानक से उपहार लेकर आ सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी संतान से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अकस्मात धन लाभ मिल सकता है, जिसमें आप भविष्य को लेकर कोई निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। भाई-बहनों से आप जायदाद को लेकर किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। आपके घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान के आने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र के काम में कोई बदलाव कर सकते हैं।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हे किसी अच्छे पद की प्राप्ति होगी। संतान को किसी नए कोर्स की तैयारी करा सकते हैं। आप अपने घर के नई साज सज्जा के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपको घर-बाहर के कामों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो दूसरी जगह के काम लटक सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप लोगों के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई नया मकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने किसी परिजन से लेनदेन करने से बचना होगा। आप किसी से काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी बुद्धि से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आज आपके व्यापार में चार चांद लगेंगे, क्योंकि आप कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने सहयोगियों से आसानी से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपने परिवार के सदस्यों से यदि कोई राज छिपा रखा था, तो वह सभी के सामने उजागर हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके कामों में विघ्न आने से आप परेशान रहेंगे। आपके विरोधी भी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचाना होगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन सोच समझकर करना होगा।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।
।।आज का पंचांग।।
17 अप्रैल 2025 गुरुवार
हिंदी माह वैशाख
तिथि चतुर्थी 03:22:42pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र अनुराधा 05:54:03am
योग वरियान 12:49:00am
करण बालव 03:22:43
करण कौलव 04:17:56am
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि मेष
रितु वसंत
आयन उत्तरायन
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947
वाराणसी
सूर्योदय 05:30:38am
सूर्यास्त 06:18:27pm
दिन काल 12:47:49pm
रात्री काल 11:11:13am
चंद्रास्त 07:51:58 am
चंद्रोदय 10:23:26pm
सूर्योदय
लग्न मेष 3°1′, 3°1′
सूर्य नक्षत्र अश्विनी
चन्द्र नक्षत्र अनुराधा
पद, चरण
ने अनुराधा 05:54:03am
नो ज्येष्ठा 12:32:34pm
या ज्येष्ठा 07:09:47pm
यी ज्येष्ठा 01:45:37am
आज का दिशा शूल दक्षिण
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।