IMG 20251117 WA0005

प्रगतिशील होम्योपैथिक चिकित्सक संघ का 16वां राज्य सम्मेलन मेदिनीपुर में आरंभ

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के श्याम संघ भवन में प्रगतिशील होम्योपैथिक चिकित्सक संघ का दो दिवसीय 16वां राज्य सम्मेलन प्रारंभ हुआ।

राज्यभर से कुल 175 प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। संगठन के झंडा आरोहण और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र और स्वास्थ्य विषयक परिचर्चा में डॉ. तमोनाश चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में चिकित्सा क्षेत्र में होम्योपैथी की प्रासंगिकता एवं जनस्वास्थ्य में इसकी भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए।

होम्योपैथिक विज्ञान पर आयोजित संगोष्ठी में डॉ. विप्लव दास ने विस्तार से व्याख्यान दिया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. विमल गुड़िया और डॉ. देवव्रत चटर्जी ने संयुक्त रूप से की।

प्रतिनिधि सत्र में राज्य सचिव गौतम सरकार ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्य अध्यक्ष डॉ. देवव्रत चटर्जी सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं चिकित्सक सम्मेलन में उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 6 =