Horo

16 जुलाई 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
16 जुलाई 2025 बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको धन के साथ ही सम्मान भी दिलाएगा। समाज के उच्च प्रतिष्ठित लोगो से जान-पहचान बढ़ेगी भविष्य में इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज लोगो की खातिरदारी पर खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय में भी आकस्मिक वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप सांसारिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे। मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निकटता आएगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। आज आप जिस भी कार्य का प्रयास करेंगे देर सबेर उसमे सफल अवश्य होंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताएंगे कार्य स्थल पर आज व्यवसाय कुछ खास नही रहेगा फिर भी आत्मसंतोष की भावना रहने से मन विचलित नही होगा। समस्त कार्यो में अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी इसलिए आज के दिन अति महत्त्वपूर्ण कार्यों को टालना ही बेहतर रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा परन्तु आवश्यक कार्यों पर ही खर्च करेंगे। मध्यान के बाद लाभ के सौदे हाथ लगेंगे निकट भविष्य में इनसे धन लाभ होगा। घरेलू वातावरण किसी सदस्य के गलत आचरण के कारण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। बुजुर्गो की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपके अंदर नई चेतना जागृत होगी। धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में रुचि लेंगे किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बन सकती है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी के बाद निर्वाह योग्य आय हो जाएगी लेकिन आज सहकर्मियों का प्रति सकारात्मक सोच रखें अन्यथा मतभेद भी हो सकते है। नौकरी पेशा जातकों को अतिरिक्त कार्य मिलने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी। घर के सदस्य इच्छा पूर्ति के लिए जिद करेंगे जिसे पूर्ण करने पर खर्च होगा। दूर स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा। सेहत में प्रातः काल से ही गिरावट बनेगा जिसका प्रभाव समस्त दिनचर्या पर पड़ेगा। अधिकतर कार्य मजबूरी में करने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी सौदे के निरस्त होने अथवा कार्यो में त्रुटि रहने से निराश होंगे। सरकारी एवं संपत्ति संबंधित मामलों में उलझने बढ़ेंगी इन्हें यथा सम्भव आज ना करें। आज किसी पर भी बिना विचार किए विश्वास ना करें किसी अपरिचित द्वारा धोखा हो सकता है। दाम्पत्य में खर्च करने पर भी शांति स्थापित करने में असफल रहेंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल सहयोगी वातावरण मिलने से सुव्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे इसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। आज आपके पास किसी आशा से आया कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नही जाएगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही परोपकार पर भी ध्यान देंगे सामाजिक कार्यो में समय कम दे पाएंगे फिर भी आर्थिक सहयोग करने से मान बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धी आपके आगे टिक नही सकेंगे। गृहस्थ में आपके निर्णयों को सम्मान मिलेगा पारिवारिक सदस्यों को आपकी आवश्यकता भी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  न्यू कूचबिहार स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, तमाम राजनीतिक अटकलों पर लगा विराम

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ ही खर्च वाला भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज संबंधों से ज्यादा धन को अधिक महत्त्व देंगे धन लाभ आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन संबंधों में खटास आएगी। घर की अपेक्षा बाहर के लोग आप पर अधिक विश्वास करेंगे। लेकिन रोजगार संबंधित कार्य स्वयं के बल पर ही करने होंगे। दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर खर्च होगा महिलाएं आज ज्यादा खर्चीली रहेंगी जिससे घर का बजट प्रभावित हो सकता है। घर के बुजुर्ग पुरानी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे। आत्मसंतोष की कमी रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप प्रत्येक कार्यो में आवश्यकता से कुछ अधिक दिमाग लगाएंगे स्वयं को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे हद से ज्यादा आत्मविश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य व्यवसाय में आज कार्यो को स्वाभाविक ही होने दें। सहकर्मियों के कार्यो में टांग अड़ाना भारी पड़ेगा। व्यवसाय नए प्रयोग आज ना करें, हानि हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा हाथ पैरों में शिथिलता आएगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य से बचें। परिजनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें इससे घर मे शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। आपको आज किसी की भलाई करने पर भी बदले में बुराई ही मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह ना दें एवं ना ही किसी के व्यक्तिगत कार्यो में दख़ल दें सम्मान हानि हो सकती है। दिन के अधिकांश समय घरेलू उलझनों के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। भले बुरे का विवेक कम ही रहेगा। व्यवसाय में भी असफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा लेकिन इससे स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। धैर्य से आज का दिन व्यतीत करें। धन को ज्यादा महत्त्व ना दें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपको आज आकस्मिक लाभ के साथ ही सामाजिक क्षेत्र से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे। सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे थोड़ा दिखावा भी करना पड़ेगा धन खर्च आवश्यकता से अधिक होगा फिर भी अखरेगा नही। व्यवसायी वर्ग आज आंख बंद करके भी निवेश कर सकते है लाभप्रद ही रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ आनंद के क्षण व्यतीत करेंगे शुभ समाचार एवं उपहार का आदान प्रदान करेंगे। पारिवारिक स्थिती संतोषजनक रहेगी।

यह भी पढ़ें:  अक्षय तृतीया से पहले शनि बदलेंगे चाल शुभाशुभ फल जाने

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन शांति से बीतेगा। आज कार्यो के आरम्भ में ज्यादा काम देख कर घबराहट होगी परन्तु थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल जाएगी। व्यवसायी लोगो को सरकारी सहायता मिलने की संभावना आज अधिक है अन्य सरकार संबंधित कार्य भी सहज पूर्ण होंगे। आर्थिक लेन देन भी आज निर्विघ्न चलते रहेंगे। धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली बनेगी। घरेलू वातावरण में छोटी मोटी उलझने रहने पर भी परस्पर एकता दिखेगी। आज किसी के बहकावे में ना आएं।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। मन किसी एक निर्णय पर नही टिकने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आज आप किसी पर भी जल्दी से विश्वास नही करेंगे। घर के सदस्यों को भी शक की दृष्टि से देखने पर माहौल खराब होगा। पूजा पाठ में श्रद्धा रहेगी फिर भी मन इधर उधर भटकने से एकाग्रता नही रहेगी। नौकरी पेशा जातक कामों में लापरवाही दिखाने पर अपमानित हो सकते है। काम चलाने लायक आर्थिक लाभ संध्या के आसपास हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों को आज संतुष्ट नही कर पाएंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप अपनी ही किसी गलती से हानि कराएंगे। अपने निर्णय पर नही टिकने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र अथवा परिवार में आपकी आलोचना होगी। कार्य स्थल पर भी अधिकांश समय अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में बीतेगा। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा। कार्यो का विस्तार एवं निवेश आज ना करें। संभव हो तो यात्रा भी टालें वाहन चलाते समय सावधानी रखें चोट लगने का भय है। परिवार के आवश्यकता पूर्ति में देरी होने से कलह होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
16 जुलाई 2025
हिंदी माह श्रावण

तिथि षष्ठी 09:01:17am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 05:45:27am
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 04:49:22am
योग शोभन 11:55:57am
करण गर 09:51:53am
करण वणिज 09:01:17Pm
चन्द्र राशि मीन
सूर्य राशि मिथुन 05:30:05pm
सूर्य राशि कर्क 05:30:05pm
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

यह भी पढ़ें:  ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज

वाराणसी
सूर्योदय 05:18:42 am
सूर्यास्त 06:49:20pm
दिन काल प1:30:38 pm
रात्री काल 10:29:48am
चंद्रास्त 10:21:52 am
चंद्रोदय 10:34:55pm
सूर्योदय
लग्न मिथुन 29°31′, 89°31′
सूर्य नक्षत्र पुनर्वसु
चन्द्र नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा

पद, चरण
दी पूर्व भाद्रपदा 05:45:27am
दू उत्तर भाद्रपदा 11:32:55am
थ उत्तर भाद्रपदा 05:19:23pm
झ उत्तर भाद्रपदा 11:04:52pm
ञ उत्तर भाद्रपदा 04:49:22am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *